फैशन
पहले बिट्टू कुड़ियों के चक्कर लगाता था और अब वे उसे देखकर आहें भरती हैं। वैसे, सिर्फ बिट्टू ही नहीं, सोनू, मोनू, चंकी, विकी, सब के सब आजकल हॉट गर्ल्स के निशाने पर हैं। वजह सभी का स्टार बनना नहीं, बल्कि स्टार्स जैसा दिखना है। मेल ग्रूमिंग का इन दिनों चलन ही इतना है कि गली का हर छोकरा भले ही जवान हो या ना हो, लेकिन दिखता अच्छा है। वैसे, इन देसी बॉयज के हंक्स बनने के जुनून के चलते ही लड़कों के लुक्स इंप्रूवमेंट के नाम पर कॉस्मेटिक इंडस्ट्री इन खासी खुश है और बाकायदा इनके लिए स्पेशल प्रॉडक्ट्स ला रही है।
गोरे रंग का चार्म
बॉयज ने जब से घर की फीमेल्स की क्रीम यूज करनी शुरू की, तो एक के बाद एक कॉस्मेटिक्स कंपनियों ने खास लड़कों के लिए फेयरनेस क्रीम रेंज मार्के ट में उतारा दी। कलर फेयर करने की इस समय उनकी पास मार्केट में इतनी कंपनियां हैं कि अब सोचने की जरूरत ही नहीं कि लड़कों कौन-सी क्रीम लगानी है। बस, उनको अब तो यह देखना पड़ता है कि उनकी स्किन के लिए कौन-सी क्रीम सही रहेगी।
नेल ग्रूमिंग रेंज
वैसे तो मार्केट में साल भर आपको ग्रूमिंग रेंज मिल जाएगी, लेकिन खासतौर पर वेडिंग सीजन में दूल्हे के लिए वाइट और ट्रांसपैरंट नेल पेंट के सेट उपलब्ध हैं। यही नहीं, इस मौके के लिए नेल ग्रूमिंग किट भी उतारी गई है। यानी ग्लैमरस दूल्हा बनाने की सारी चीजें अब आपको मार्केट में मिल जाएंगी। वैसे, नेल्स का पीलापन कम करने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट्स की सलाह पर लड़के ट्रांसपैरंट नेल पेंट का यूज काफी समय से कर रहे हैं। इस नेल शाइनर में कंपनियों ने वाइट कलर लॉन्च किया, तो उसे खूब पसंद किया गया। हालांकि उनके लिए लाई गई नेलपेंट में ग्लॉस कम है। इंटरनैशनल कंपनियों द्वारा ‘स्पेशली फॉर मैन’ के टैग के साथ ये चीजें लाई गई हैं। डस्टी कलर्स से मिलने वाले ये नेल पेंट बॉयज के रफ-टफ नेचर को देखते हुए तैयार किए गए हैं। कई बॉयज केवल एक हाथ पर नेलपेंट लगाना पसंद कर रहे हैं, तो कुछ डिफरेंट की चाह रखने वाले एक या दो उंगलियों पर वाइट या ट्रांसपैरंट और बाकी उंगलियों पर डार्क शेड्स यूज कर रहे हैं।
लिप बाम बिन शाइन
बिना शाइन वाला कलरफुल लिप बाम इस समय लड़कों की ग्रूमिंग किट का अहम हिस्सा है। हालांकि होंठों को कटने और फटने से बचाने के लिए बॉय्ज़ लिप बाम का यूज काफी टाइम से करते आ रहे हैं, लेकिन अब मार्केट में कलरफुल लिप बाम भी उपलब्ध हैं। कुछ ब्रैंड्स ने इन्हें लिपस्टिक की शेप में लॉन्च किया है।इस लिपस्टिक को लगाने के तरीके भी बताए गए हैं। नैचुरल पिंक के अलावा, बॉयज की लिपस्टिक में हल्के शेड्स टोमैटो रेड, स्टोन ग्रे, सिल्वर वाइट, चॉकलेट ब्राउन और स्किन मैट जैसे कलर्स उपलब्ध हैं।