विदेश

टेक्सॉस। टेक्सॉस कॉलेज के छात्रों ने अमेरिकी अधिकारियों की नजर के सामने अमेरिकी गृह मंत्रालय के एक ड्रोन का अपहरण कर लिया, वो भी शर्त जीतने के लिए। ‘चकमा’ नामक एक तकनीकी के माध्यम से अनुसंधानकर्ताओं ने बीच आसमान में छोटे, लेकिन शक्तिशाली ड्रोन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इस तकनीकी में हैकर के सिग्नल ड्रोन पर लगे जीपीएस को भेजे जाने वाले सिग्नल का नकल करते हैं और उसे अपने नियंत्रण में ले लेते हैं। कॉलेज ने अधिकारियों की नजर के सामने कालेज ने मानवरहित विमान को अपने कब्जे में ले लिया। टेक्सॉस विवि के स्टेडियम में परीक्षण के
दौरान एक छोटा लाल ड्रोन उसके कंप्यूटर में एक सेट कमान डालने के बाद उड़ा था।