विदेश

डेनवर। अमेरिका प्राकृतिक कहर से जूझ रहा है, कोलोरेडो के जंगलों में लगी आग ने यहां कोहराम मचाया है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते तापमान के कारण हाहाकार मची है। यहां बिजली का बड़ा संकट पैदा हो गया है। आग बुझाने में दमकलकर्मियों को भारी समस्या हो रही है। घटनास्थल पर राष्ट्रपति ओबामा भी पहुंचे। हालांकि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
आपातकाल घोषित
मेरीलैंड, पश्चिमी वर्जीनिया, ओहियो, डिस्ट्रीक आफ कोलंबिया और वजीर्निया में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वर्जीनिया के गवर्नर बॉब मैकडोनेल ने कहा कि यह बहुत खतरनाक स्थिति है।
232 लोग फंसे
पश्चिमी वर्जीनिया में 232 यात्री शुक्रवार को एक ट्रेन में फंस गए। यह ट्रेन जिस पटरी से गुजर रही थी उसके दोनों ओर पेड़ गिर गए। ये लोग वहां से जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे।
कैदियों की दिक्कत
इलिनोइस में तूफान की वजह से हुए नुकसान की वजह से अत्यधिक सुरक्षा वाली जेल से मानसिक रू प से बीमार कैदियों को एक जेल से दूसरी में ले जाना पड़ा। वाशिंगटन के कुछ हिस्सों मेंं आपातकालीन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं और वहां के निवासियों को स्थानीय पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को बुलाने के लिए कहा गया है।