Webpeoplessamachar

आतंकवाद

नई दिल्ली। मुंबई में 26 नवम्बर 2008 को हमला करने वाले आतंकवादियों को नेपाल से ट्रेनिंग मिली थी। उन्हें पाकिस्तान से दिशा निर्देश मिले थे। भारत की गिरफ्त में आए अबू हमजा ने आतंकवाद का पहला पाठ उस समय ही सीखा था। लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद असलम उर्फ असलम कश्मीरी ने नेपाल में 2004 में उसके लिए हथियार प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की थी। 30 वर्षीय हमजा ने जांच कर रहे अधिकारियों को बताया कि उसे राजौरी, जम्मू-कश्मीर के हसप्लोते निवासी असलम कश्मीरी ने ‘जेहाद’ का पाठ पढ़ाया था। गृह मंत्रालय को सौंपी गई उसकी पूछताछ रिपोर्ट के अनुसार अबू हमजा उर्फ जबीउद्दीन ने कहा कि पुंछ क्षेत्र के जरिए

सीमा पार कराने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात के चार युवक 2004 में असलम कश्मीरी को सौंपे गए थे, लेकिन सेना ने उन्हें मार गिराया जिससे कश्मीरी की भूमिका को लेकर संदेह पैदा हो गया। असलम कश्मीरी ने जबीउद्दीन और फैयाज कागजी से पुन: संपर्क किया और उनसे हथियार प्रशिक्षण के लिए अपने साथ चलने को कहा, लेकिन चार युवकों के मारे जाने की घटना से यह संदेह पैदा हो गया था कि हो सकता है कि असलम कश्मीरी सेना के लिए काम कर रहा हो। जबीउद्दीन ने जांचकर्ताओं को बताया कि इस पर असलम ने अपने बारे में यह साबित करने के लिए कि वह आतंकी समूह के लिए ही काम करता है, उनकी बात फोन पर पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के शीर्ष आतंकियों से कराई। इसके बाद बीड़, महाराष्ट्र निवासी जबीउद्दीन चार लोगों के साथ नेपाल रवाना हुआ जहां उन्हें हथियार चलाने एवं आईईडी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जबीउद्दीन ने और अधिक युवकों की विचारधारा को बदलने का काम शुरू कर दिया, ताकि आतंकी नेटवर्क का विस्तार किया जा सके। 19 फरवरी 2006 को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की जांच के दौरान पता चला कि वह आतंकी गतिविधियों में लिप्त है।

 

हर बार चकमा दे जाते थे आतंकी

खुफिया एजेंसियों ने समय पर नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर 43 किलोग्राम आरडीएक्स, 16 एके 47 असाल्ट राइफलें, 3200 गोलियां और 50 हथगोले बरामद करने में सफलता पाई। हालांकि, जबीउद्दीन और असलम कश्मीरी अंधेरे का लाभ उठाकर चकमा देने में सफल हो गए। असलम कश्मीरी को लश्कर ए तैयबा का कट्टर आतंकवादी माना जाता है। उत्तर प्रदेश से अरबी भाषा में स्नातकोत्तर उपाधि रखने वाला असलम औरंगाबाद में हथियार जब्त होने के बाद 2006 से घर से लापता हो गया था और दिल्ली में उसकी गिरफ्तारी तक उसे खूंखार आतंकवादी माना जाता था।



Add this page to your favorite Social Bookmarking websites

Add comment


Security code
Refresh

सुर्खिया