Webpeoplessamachar

व्यापार

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार के दौरान 140 अंक चढ़ने के बाद कोयला ब्लॉकों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट आने के बाद ‘घबरा’ गया और अंत में यह मात्र 34 अंक की बढ़त के साथ 17,691.08 अंक पर बंद हुआ। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि निजी कंपनियों को सीधे नामांकन के आधार पर कोयला खानें आवंटित किए जाने से सरकार को 1.86 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें जिंदल स्टील, टाटा पावर, हिंडाल्को और आर पावर जैसी कंपनियों के नाम का उल्लेख है। हालांकि टाटा मोटर्स, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी शेयरों में लिवाली से अंत में सेंसेक्स कुछ सुधार के साथ 33.87 की बढ़त के साथ निफ्टी 3.35 अंक की बढ़त के साथ 5,366.30 अंक पर बंद हुआ। टाटा पावर में 3.71 प्रतिशत, जिंदल स्टील में 4.02 प्रतिशत तथा हिंडाल्को में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई। दिल्ली हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर विकास शुल्क लगाने को कैग ने गलत ठहराया है।



Add this page to your favorite Social Bookmarking websites

Add comment


Security code
Refresh

सुर्खिया