भोपाल
भोपाल। अफसरों के रवैए में सुधार नहीं होने और अपनी लंबित जायज मांगों के पूरा नहीं होने पर रेल कर्मचारियों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। रेल कर्मचारियों ने सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अनुशासन के नाम पर बेवजह की प्रताड़ना और आए दिन ट्रांसफर अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी यूनियन (डब्ल्यूसीआरईयू) ने शनिवार को कॉमर्शियल स्टाफ के तहत बुकिंग, रिजर्वेशन, पार्सल और चेकिं ग स्टाफ की लंबित आधा दर्जन मांगों को पूरा करने की मांग की है।
प्रताड़ना को बनाया यूनियन ने मुद्दा
यूनियन ने कर्मचारी प्रताड़ना को मुख्य मुद्दा बनाते हुए कहा है कि चंद अधिकारी मनमाने नियम कर्मचारियों पर थोप रहे हैं। कर्मचारियों को ट्रांसफर और चार्जशीट के जरिए परेशान किया जा रहा हैं तो कई को मनगढंत आरोपों पर सस्पेंड तक किया जा चुका है। इस दौरान यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव फिलिप ओमन, शाखा अध्यक्ष संजय तिवारी, वंशगोपाल श्रीवास्तव, बलराम शर्मा, हेलन माइकल, विजय बिजौर, पूरन कनौजिया, हसीबुल हसन, उषा दीक्षित, योगेंद्रनाथ पांडे, इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन के नेशनल जनरल सेके्रट्री डॉ. अरुण श्रीवास्तव, मंडल सचिव आरके श्रीवास्तव, सचिव सुनील वर्गीस, धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, नजीम खान, द्वारका प्रसाद पुरोहित, लोकेंद्र गुप्ता, लालसिंह, कमाल खान, शिवशंकर और कुलदीप शर्मा आदि ने मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर डीआरएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।