राणा, हेडली से मिले पूछताछ की अनुमति
- Details
- Published on Thursday, 23 May 2013 02:02
वाशिंगटन। भारत ने अमेरिका से 26 नवंबर को हुए मुंबई आतंकी हमले के दोषी डेविड हेडली और उसके सहयोगी तहव्वुर राणा से पूछताछ करने की अनुमति मांगी है। हेडली और राणा को आतंकवाद के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद शिकागो की एक अदालत ने सजा सुनाई थी। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ओर से भी हेडली व राणा के संदर्भ में हुई चर्चा के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई। अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर के साथ वार्ता में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। एक आधिकारिक भारतीय बयान में कहा गया, शिंदे और होल्डर के बीच इस बात पर सहमति बनी कि गृह मंत्रालय और न्यायिक विभाग को एक साथ मिलकर संस्थागत रूप से काम करना चाहिए, ताकि दोनों देशों के कानूनी दायरे के भीतर प्रत्यर्पण से जुड़े मामले, आग्रह
मुशर्रफ की जमानत पर फैसला सुरक्षित
- Details
- Published on Thursday, 23 May 2013 01:59
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस्लामाबाद की आंतकवाद निरोधी अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की नजरबंदी के मामले में पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ की जमानत याचिका पर बुधवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा। डान समाचार पत्र के अनुसार आतंकवाद निरोधी अदालत के जज कौसर अब्बास जैदी ने जनरल मुशर्रफ की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील आमिर नदीम तबीश ने बताया कि जनरल मुशर्रफ के खिलाफ धारा 780 ए के तहत भी मामला दर्ज है, जो आतंकवाद से जुड़ा है। इसकी वजह से मुशर्रफ की जमानत मंजूर होने में और भी मुश्किल खड़ी हो गई है।
तूफान से तबाह ओकलाहोमा
- Details
- Published on Wednesday, 22 May 2013 00:09
ह्यूस्टन/वाशिंगटन। अमेरिका के ओकलाहोमा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण बवंडर से 24 बच्चों सहित 51 लोग मारे जा चुके हैं यह आंकड़ा 91 से अधिक हो सकता है। इस तूफान ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और इसमें दो प्राथमिक विद्यालय तबाह हो गए। यह तूफान 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ आया।
पाक के दो दिनी दौरे पर ली
- Details
- Published on Thursday, 23 May 2013 01:57
इस्लामाबाद। चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के यहां आगमन पर सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी में आज मोबाइल सेवाएं बंद कर दी। ली भारत की आधिकारिक यात्रा के बाद आज यहां के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। सरकारी पाकिस्तानी दूरसंचार प्राधिकरण :पीटीए: ने सभी मोबाइल कंपनियों को औपचारिक अधिसूचना जारी करके स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे तक सेवाएं बंद रखने के लिए कहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी योजना बनाने और हमलों को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन का नियमित रूप से उपयोग करते हैं। अधिकारियों ने इस्लामाबाद के पास नूर खान सैन्य हवाई अड्डे से राष्ट्रपति भवन जाने वाले मुख्य मार्ग पर चीन के प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षा उपाय किये हैं।
मौत के बाद माइकल जैक्सन की कमाई बढ़ी
- Details
- Published on Wednesday, 22 May 2013 00:07
न्यूयार्क। जिंदा हाथी लाख का मरा तो सवा लाख का, यह कहावत विवादित दिवंगत पाप गायक माइकल जैक्सन पर पूरी तरह चरितार्थ होती है। जैक्सन की मौत के बाद उनकी चीजों की नीलामी और एलबम की बिक्री से 2009 से जैक्सन इस्टेट को 60 करोड़ डॉलर की कमाई हुई है। जब तक माइकल जीवित थे उन पर 50 करोड़ का कर्ज था। 1980-90 के बीच जैक्सन ने एलबम की बिक्री और स्टेज शो से 10 करोड़ डॉलर से भी ज्यादा कमाई की थी लेकिन 1993 में उन पर शोषण का आरोप लगा था जिसके बाद उन्होंने अपना शो काफी कम कर दिया और बड़-बड़े ब्रांडो ने भी उनसे किनारा कर लिया था। यह है जैक्सन की वसीयत : वसीयत में उनकी जायदाद का 20 प्रतिशत हिस्सा दान के लिए, 40 प्रतिशत उनके बच्चों के लिए और शेष 40 प्रतिशत उनकी मां को ताउम्र मिलता रहेगा।



























