बॉबी जिंदल ने की रोमनी- रयान टीम की तरफदारी

वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के नेता बॉबी जिंदल ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिट रोमनी और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पॉल रयान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए दावे के साथ कहा है कि उनकी टीम अमेरिकी सपने को पूरा करने में समर्थ है। वर्जीनिया में रिपब्लिकन राष्ट्रपति के पक्ष में अभियान के दौरान लुसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने रोमनी-पॉल टीम के पक्ष में प्रचार किया। एक स्थानीय रेडियो स्टेशन के साथ साक्षात्कार में जिंदल ने कहा कि मैं समझता हूं कि अमेरिकी सपने को पूरा करने के लिए रोमनी और रेयान समर्थ हैं। पूर्व में खुद उपराष्ट्रपति पद के दावेदार रहे जिंदल ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए सांसद रयान बिल्कुल उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि सांसद रयान का चुनाव बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि वह सभी उम्र के मतदाताओं की पसंद हैं। जिंदल ने मेसाचुसेट्स के गर्वनर के तौर पर रोमनी के रिकार्ड की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय औसत के मुकाबले मेसाचुसेट्स में बेरोजगारी की दर कम है। राष्ट्रीय

Read more...

ओबामा ने आक्रामक तरीके अपनाए: रोमनी

वाशिंगटन। फ्लोरिडा में राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो रही प्रेसिडेंशियल डिबेट में रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा पर अगले चार साल के लिए एजेंडा प्रस्तुत किये बिना हमलावर युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया। रोमनी ने सोमवार को फ्लोरिडा में राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई अंतिम और तीसरी बहस में ओबामा की ओर से किए गए हमलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे राष्ट्रपति के प्रचार अभियान पर नजर डालनी पड़ी और इन बहसों के नजरिये से देखना पड़ा और आप जानते हैं कि वह (ओबामा) सेसामे स्ट्रीट जैसे वीडियो गेम तथा अनेक तरह के शब्दों के खेल में किरदारों का बचाव करने जैसे तरीकों की कोशिश तक सीमितरहे हैं और उन्होंने एक के बाद एक गलत निशाने साधे। रोमनी ने दावा किया कि उनका अभियान पूरी गति से आगे बढ़ रहा है और इसलिए ओबामा इस तरह की युक्तियां अपना रहे हैं। रोमनी ने नेवादा में एक रैली में मंगलवार को कहा कि इन बहसों ने हमारे अभियान में बहुत उर्जा भरी है। इसे लेकर कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक उत्साह और समर्थन देख रहे हैं।

Read more...

पाकिस्तान में खंडित जनादेश के आसार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आगामी 11 मई को होने वाले आम चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। नेशनल एसेंबली की 342 सीटों के लिए चुनाव में अब दो सप्ताह से भी कम का वक्त बचा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ सकती है, हालांकि उसके गढ़ पंजाब में इमरान खान की पार्टी उसे नुकसान पहुंचा रही है। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान में फिर से गठबंधन की सरकार बन सकती है। पिछले चुनाव में बेनजीर भुट्टो की हत्या को लेकर सहानूभूति की लहर के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)

Read more...

इधर अमेरिका ने की भारत की सराहना

वाशिंगटन। सुरक्षा, शांति, लोकतांत्रिक और समृद्ध अफगानिस्तान के लिए भारत और अमेरिका के साझा प्रयास की सराहना करते हुए ओबामा प्रशासन ने कहा कि युद्ध की विभीषिका को झेल रहे इस देश को विकास कार्यों की ओर अग्रसर करने में नई दिल्ली ने एक सशक्त और रचनात्मक सहयोग दिया है। नई दिल्ली में मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के साथ हुए त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान अमेरिका ने व्यक्तिगत तौर पर भारत द्वारा वहां के स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश में अग्रणी भूमिका निभाने की सराहना की । एक सरकारी प्रवक्ता ने इस त्रिपक्षीय वार्ता के निष्कर्ष के बारे में बताया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में स्थानीय व्यापार और निवेश में भारत कीमहत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और दक्षिण और मध्य एशिया में संबंध स्थापित करने के लिए नए सिल्क मार्ग को विकसित करने के विचार की भी सराहना की। प्रवक्ता ने बताया कि इन तीनों देशों के अधिकारियों ने राजनीतिक, सुरक्षा से लेकर व्यापार जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के

Read more...