इमरान की पार्टी की नेता की गोली मारकर हत्या

कराची। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की संस्थापक सदस्य जेहरा शाहिद हुसैन की उनके घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कराची के एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले पुनर्मतदान से एक दिन पहले यह घटना हुई। डिफेंस फेज चार इलाके में शनिवार रात 60 वर्षीय जेहरा को दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जेहरा को पार्टी कार्यकर्ता मां समान मानते थे। वह पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य और सिंध शाखा की उपाध्यक्ष थीं। हत्यारे घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने जियो न्यूज को बताया, हमलावरों ने जेहरा के घर के दरवाजे के सामने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Read more...

सरबजीत के वकील का अपहरण

लाहौर। भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के वकील ओवैस शेख और उनके बेटे का गुरुवार को अज्ञात लोगों ने भारत की सीमा के समीप स्थित इलाके से अपहरण करने के कुछ देर बाद रिहा कर दिया। शेख के अपहरण की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। शक है कि पिछली धमकियों को देखते हुए यह हरकत तालिबान की हो सकती है। शेख और उनके पुत्र शाहरूख फार्महाउस के लिए जमीन खरीदने के मकसद से गुरुवार सुबह बुरकी हुदायरा इलाके के एक गांव में गए थे। शेख के दूसरे बेटे हारून ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार और पुलिस की वर्दी पहने दो लोगों ने उन्हें रोका। वकील और उनके बेटे को पकड़ कर पिकअप ट्रक में बैठाया और उन्हें अज्ञात स्थान की ओर ले गए। हारून ने पुलिस को यह जानकारी दी थी।

Read more...

दास की फांसी की सजा उम्र कैद में बदली

वाशिंगटन। उच्चतम न्यायालय ने 2 हत्याओं के दोषी असम के महेंद्रनाथ दास को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को उसकी फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदल दी। न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 2011 में तत्कालीन राष्टपति प्रतिभा पाटिल द्वारा महेंद्र की दया याचिका ठुकराए जाने को चुनौती देने वाली अपील पर यह फैसला दिया। अपीलकर्ता ने दया याचिका के निपटारे में 11 साल की देरी किए जाने को आधार बना कर मृत्यु दंड को आजीवन कारावास में तब्दील करने का अनुरोध किया था। महेंद्र को 1990 में रंजना दास की हत्या करने का दोषी ठहराया गया है। उसने जमानत पर बाहर निकलने पर 6 साल बाद 24 अप्रैल 1996 को हाराकांत दास की भी हत्या कर दी थी।

Read more...

बुगती हत्याकांड में मुशर्रफ गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पुलिस ने वर्ष 2006 में सैन्य अभियान के दौरान बलूच नेता अकबर बुगती की हत्या के मामले में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। स्वनिर्वासन के बाद स्वदेश लौटे मुशर्रफ पर तीन बड़े मामले चल रहे हैं उनमें से एक मामला बुगती का भी है। बलूचिस्तान पुलिस की एक टीम ने पूर्व सैन्य शासक को गिरफ्तार कर उनके फॉर्महाउस पर करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ की। अदालत के आदेश पर इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित मुशर्रफ के इस फॉर्महाउस को ‘उप-जेल’ में तब्दील कर दिया गया है। फॉर्महाउस के बाहर मौजूद संवाददाताओं को पांच सदस्यीय पुलिस दल ने बताया कि मुशर्रफ को बुगती की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read more...

मां ने नाबालिग बेटी को बनाया सरोगेट मदर

लंदन। ब्रिटेन में लंदन हाई कोर्ट ने एक कलयुगी मां को पांच साल जेल की सजा दी है। उस महिला ने अपनी दत्तक बेटी को कृत्रिम गर्भाधान के जरिए सरोगेट मदर बनने को मजबूर किया। कोर्ट में पेश दस्तावेजों में कहा गया है कि साल 2008 में जब इस लड़की की उम्र सिर्फ 14 साल थी। उसकी मां ने डेनमार्क के क्रायोस शुक्राणु बैंक से वीर्य खरीदा और दो साल की अवधि में कुल सात बार सीरिंज के जरिए लड़की के शरीर में इसे पहुंचाकर कृत्रिम गर्भाधान कराया। यह लड़की 16 साल की उम्र में गर्भवती हो गई। उसने 17 साल की उम्र में एक बच्ची को जन्म दिया। इस मामले का पता उस समय चला जब जच्चा-बच्चा की देखभाल करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कई बार यह महसूस किया कि लड़की की मां उसे उसके नवजात शिशु को स्तनपान कराने से रोकती थी।

Read more...