भाजपा आगामी चुनाव के लिए तैयार
- Details
- Published on Tuesday, 21 May 2013 23:52
नई दिल्ली। भाजपा के संसदीय बोर्ड की मंगलवार को यहां महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन, संप्रग, सरकार के नौ साल के शासन की समीक्षा और जनविरोधी नीतियों के लिए केंद्र सरकार को घेरने के आंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की सर्वोच्च संस्था की दूसरी बैठक में संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली अन्य वरिष्ठ नेताओं और हाल में पार्टी की केंद्रीय राजनीति में उतारे गए और भाजपा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए।
हमारा गठबंधन कायम रहेगा : नीतीश
- Details
- Published on Tuesday, 21 May 2013 19:32
पटना। बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में साथ रहने पर सीटें बढ़ने और अलग होने पर दोनों दलों को नुकसान होने के बारे में लगाए जा रहे कयास पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनका गठबंधन कायम है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, जदयू और भाजपा के साथ रहने पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में राजग की सीटें बढने और अलग होने पर दोनों दलों को नुकसान की बात कही गयी है। पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर आज आयोजित जनता दरबार के बाद संवाददाताओं से नीतीश ने कहा कि हम लोगों का गठबंधन कायम है। उन्होंने कहा जदयू और भाजपा का गठबंधन लंबे समय से चला आ रहा है और गठबंधन में शामिल घटक दलों का अलग-अलग दृष्टिकोण और उनकी अपनी-अपनी राजनीतिक दिशा होती है। हर दल का अपना स्वतंत्र कार्यक्रम होता है। उन्होंने कहा कि सभी दल समय-समय पर अपने कार्यक्रमों का उल्लेख करते हैं और जब गठबंधन में सभी बात को ध्यान में रखकर बात की जाती है।
मोदी नहीं राजनाथ के पक्ष में उतरे वरुण गांधी!
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 14:57
नई दिल्ली। बीजेपी में 2014 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री प्रत्याशी पर नरेंद्र मोदी को लेकर गोलबंदी हो रही है, लेकिन वरुण गांधी ने कहा है कि उन्हें राजनाथ सिंह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छवि दिखती है। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि वही एक ऐसे नेता हैं जो पूरे देश के सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चल सकते हैं। 33 साल के वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनाने को लेकर 61 साल के राजनाथ सिंह की तरफ साफ इशारा किया। यूपी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने बड़ी रैली का आयोजन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। वरुण की रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। वरुण गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी में प्रधानमंत्री प्रत्याशी को लेकर जिन नामों पर चर्चा हो रही थी उसमें एक और नाम जुड़ गया।
प्रवृत्ति आपराधिक तो कांग्रेस नहीं देगी टिकट
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 00:17
जयपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने आज यहां कहा है कि चुनाव से काफी पहले ही टिकट वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा और आपराधिक प्रवृति और पार्टी की सोच के विरोधी लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी ने राजस्थान में चल रहीं योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम लोगों को सुविधा देने के लिए जिस तरह की योजनाएं शुरू की है। उससे मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में फिर चुनाव जीतेंगे।’’ राहुल राजस्थान यात्रा पूरी कर सांगानेर हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
कर्नाटक में बोले मनमोहन भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे!
- Details
- Published on Wednesday, 01 May 2013 14:46
हुबली। कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरों पर है। जहां एक ओर रविवार को नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, तो वहीं सोमवार को कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। मनमोहन सिंह ने हुबली में एक रैली को संबोधित किया। मनमोहन सिंह रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि कर्नाटक की बेहतरी के लिए सिर्फ कांग्रेस ही काम कर सकती है। पिछले कई सालों से बीजेपी कर्नाटक में राज कर रही है और इस दौरान यहां के हालात सिर्फ बिगड़े हैं। पीएम ने आगे कहा कि राज्य में प्रगति की ऱफ्तार बहुत धीमी पड़ गई है तीन मुख्यमंत्री अब तक बदले जा चुके हैं।



























