बारात में किशोर की चाकू से हमला कर हत्या
- Details
- Published on Monday, 20 May 2013 02:18
भोपाल। छोला इलाके में बारात के दौरान नाचने को लेकर हुए विवाद में रविवार रात एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ आला अफसर डेरा डाले हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इरानी डेरा भानपुर निवासी अब्बासी पुत्र सरफराज(17) का गीता नगर से निकल रही एक बारात के लोगों से नाचने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान वहां चार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अब्बासी की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उपद्रव पर आमादा हो गए। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने जैसे तैसे बारात को सुरक्षित निकाला।
भांजे की हत्या में तीन मामाओं को उम्रकैद
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 20:46
ग्वालियर। जिले के आरौन थाने में दो साल पहले हुई कालीचरण की हत्या के आरोप में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश ने तीन सगे मामाओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन तीनों पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हत्या की वारदात ग्राम पाटई में 27 फरवरी 2011 को हुई थी। पाटई निवासी सोनू उर्फ सोबरन सिंह रावत, सुघर सिंह रावत पुत्र पहलवान सिंह रावत का बहन धनवंती के साथ जमीन विवाद चल रहा था। इस जमीनी विवाद के चलते धनवंती का पुत्र कालीचरण मामा के गांव पाटई आया था। कालीचरण गांव में परिचितों से मिलने की कहकर घर से निकला था। इसी बीच सोनू उर्फ सोबरन सिंह रावत, सुघर सिंह रावत, फेरन सिंह पुत्र गोरेलाल किरार ने 27 फरवरी 2011 को कालीचरण को घेर लिया।
समदड़िया से मिला 40 किलो सोना, लॉकर सील
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 18:54
भोपाल/जबलपुर। आयकर विभाग भोपाल की इन्वेस्टीगेशन विंग ने गुरुवार को जबलपुर के सबसे बड़े समदड़िया गु्प के 30 ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्यवाही जबलपुर, कटनी, महाराष्ट्र के जलगांव और आसपास के शहरों में की गई। जबलपुर में यह पहला मौका है जब किसी गु्रप के इतने ठिकानों पर आयकर ने शिकंजा कसा है। समूह के सभी ठिकानों पर देर रात 40 किलो सोना, 20 लाख रुपए नगद और 20 से अधिक लॉकर की जानकारी सामने आई है। इस दौरान बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने की बात सामने आ रही है। ब्यूरो ने महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। यहां पर बड़ी मात्रा में मिली ज्वेलरी और सोने का इंदौर की विशेष टीम मूल्यांकन करने में जुटी हुई है।
फिक्सर श्रीसंत गिरफ्तार
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 19:01
नई दिल्ली। आईपीएल-6 पर फिक्सिंग का दाग लग गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजस्थान रॉयल्स के तीन क्रिकेटरों एस. श्रीशांत, अंकित चव्हाण और अजीत चंडीला के अलावा सात सटोरियों को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फिक्सिंग के तहत खिलाड़ियों को 1 ओवर के14 रन देने के बदले 60 लाख रुपए तक की रकम दी गई। पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने यह भी बताया कि फिक्सिंग में अंडरवर्ल्ड का हाथ होने के सबूत मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने देर रात 2:30 बजे श्रीसंत के अलावा दो अन्य खिलाड़ियों अजित चंडीला और अंकित चव्हाण को दक्षिण मुंबई के होटल ट्राईडेंट से धारा 420 और 120-बी के तहत गिरफ्तार किया।
श्योपुर में युवती के साथ 4 दिन तक ज्यादती
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 00:40
श्योपुर। शहर के गांधीनगर इलाके में एक युवती के साथ चार दिन तक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस का ही युवक युवती को धमकाकर बलात्कार करता रहा। उसके साथ चार दिन तक बलात्कार किया गया। पांचवे दिन युवती शिकायत दर्ज करने थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गया है। गांधीनगर स्थित कलारना बस्ती निवासी 18 वर्षीय रानी (नाम काल्पनिक) के पिता और भाई मजदूरी करते हैं। दो माह पहले मां का निधन होने के कारण वह घर पर अकेली ही रहती है।



























