नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई, रेल यातायात बाधित
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 21:19
हाजीपुर। नक्सलियों ने झारखंड में पिछले माह हुई एक घटना के विरोध मे शनिवार से छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों झारखंड, महाराष्ट, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तीन दिवसीय बंद का का आह्वान किया है। इसी बीच बिहार के पूर्व मध्य रेलवे जोन अंतर्गत सोनपुर मंडल में मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेलखंड पर नक्सलियों ने शनिवार तड़के विस्फोट कर घोसवर गांव के पास रेल पटरी को उड़ा दिया जिसके कारण तीन घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात बाधित रहा। रेल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर स्टेशन से करीब चार किलोमीटर दूर घोसवर गांव के पास नक्सलियों ने विस्फोट कर लगभग आधा फुट पटरी उड़ा दी। पटरी टूटने के कारण सुबह 5.50बजे से 9.20 बजे तक इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। उन्होंने बताया कि बाद में कर्मचारियों ने पटरी को दुरुस्त कर लिया और परिचालन शुरू हो गया। नक्सलियों की इस हरकत के कारण इस रेलखंड पर अवध असम एक्सप्रेस (5610), साबरमती एक्सप्रेस (9166),आम्रपाली एक्सप्रेस (5707), लिच्छवी एक्सप्रेस (405), मौर्य एक्सप्रेस बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (1124), ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस (11240 सहित 10 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ट्रेने जहां तहां रुकी रही।
हवाई हमले की तैयारी कर रहा लश्कर!
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 21:15
नई दिल्ली। जमीनी और समुद्री मार्ग से भारत पर आतंकी हमले कर चुका पाकिस्तान का दुर्दांत आतंकवादी संगठन अच्छी पृष्ठभूमि वाले युवाओं की भर्ती करके उन्हें अब भारत पर हवाई मार्ग से हमले के लिए तैयार कर रहा है। एक अमेरिकी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि लश्कर ए तैयबा जम्मू कश्मीर में इस तरह के हमले करने के लिए जिहादियों को प्रशिक्षण दे रहा है। लश्कर अपने संगठन में भर्ती करने के लिए अच्छे घरों के युवाओं को निशाना बना रहा है। इससे वह अपनी उस छवि को भी नया रूप देने का प्रयास कर रहा है, जिसमें कहा जाता था कि कमजोर और कम पढ़े लिखे युवाओं को लालच देकर आतंकवादी अपने समूह में मिला लेते हैं। यह रिपोर्ट अमेरिकी सैन्य अकादमी के वेस्ट प्वाइंट में सालों की मेहनत के बाद तैयार की गई है। रिपोर्ट दक्षिण एशियाई मामलों की विशेषज्ञ और पाकिस्तान पॉवर प्ले पुस्तक की मशहूर लेखिका जार्ज टाउन विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर सी क्रिस्टन फेयर और अमेरिकी अकादमी में हार्मोनी रिसर्च प्रोग्राम के निदेशक डान रसलर और तीन अन्य मशहूर लेखकों ने तैयार की है। रिपोर्ट तैयार करने वाली इस पांच सदस्यीय टीम में एक
कश्मीर में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला
- Details
- Published on Wednesday, 01 May 2013 13:49
श्रीनगर। श्रीनगर के नौगांव इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस जांच चौकी पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले के बाद सुरक्षा बल हमले में इस्तेमाल की गई एक सफेद कार की तलाश में जुटे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बागहाट कनिपुरा इलाके में कल शाम करीब 7 बजे कुछ आतंकियों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में एक जांच चौकी बनाई थी। कार के ड्राइवर ने जहां रुकने के इशारे को नजरंदाज किया, वहीं पीछे की सीट पर बैठे आतंकी ने पिस्तौल से गोली चला दी और पुलिस दस्ते पर ग्रेनेड फेंका।



























