मैच फिक्सिंग का किया विरोध

भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाडियों ने आज यहॉ ओल्ड कैम्पियन मैदान पर आईपीएल-6 में हुई मैच फिक्सिग के विरोध में प्रदर्शन किया। खिलाडियों का कहना था कि खेल में इस तरह का गलत कार्य नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग ने युवा क्रिकेटरों को अच्छी खेल भावना के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर अकादमी के कोच सर्वश्री मोहसिन हसन सिद्धिकी, सुमित तनेजा, सुशांत शर्मा, योगेन्द्र व्यास, एचके सूदन, एमके भटनागर, मेहफूज अली, नीलेश गिरी, शायन बनर्जी जितेन्द्र बागरे, अतुल खरे, रजनीश तिवारी, डॉ सुशील सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read more...

पेशेवर मुक्केबाजी में हाथ आजमा सकते हैं विजेंदर

दिल्ली। स्टार भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को पेशेवर मुक्केबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है, क्योंकि उन्हें लगता है कि एमेच्योर एरीना से हेडगार्ड के बाहर होने से दोनों प्रारू पों के बीच अंतर कम हो गया है। इस 27 वर्षीय मुक्केबाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा बदले गये नियमों के बाद उनका मन बदल गया, वर्ना वह पहले एमेच्योर मुक्केबाजी से संतुष्ट थे। उन्होंने कहा कि ‘मैं इसमें हाथ आजमा सकता हूं। एमेच्योर और पेशेवर मुक्केबाजी में अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है क्योंकि दोनों में अब हेडगार्ड नहीं होंगे। अगर एआईबीए पेशेवर मुक्केबाजी लीग से अगर कुछ पेशकश होती है तो मैं इसके लिये सहमति बना सकता हूं। विजेंदर ने कहा, ‘‘मैंने बिना हेडगार्ड के कई बार ट्रेनिंग की है।

Read more...

मप्र हॉकी अकादमी की विजयी शुरुआत

भोपाल। मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के लड़कों और लड़कियों ने मंगलवार को यहां हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत अपने-अपने मुकाबले जीतकर की। लड़कों ने अपने पहले मुकाबले में पंजाब को 4-3 से हरा दिया। वहीं गत विजेता लड़कियों ने चंडीगढ़ को 2-1 से पराजित कर दिया। ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए लड़कों के पूल बी के मैच में मप्र अकादमी की ओर से उमर (16वें मिनट), अर्जुन (18वें मिनट) व निजाम (34वें मिनट) ने गोल किए। चौथा गोल आन गोल रहा, जो 43वें मिनट में हुआ। वहीं पंजाब की ओर से कवलजीत सिंह (तीसरे मिनट, 25वें मिनट, 33वें मिनट) ने गोल दागे।

Read more...

मैंने अभी संन्यास नहीं लिया - युसूफ

कराची। पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। कुछ टीवी चैनल उनके संन्यास की खबरें चला रहे थे, जिससे यूसुफ को स्पष्टीकरण देने के लिये बाध्य होना पड़ा। अड़तीस वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, ‘‘मैं पहले ही पाकिस्तानी टीम से बाहर हूं और कुछ समय से मैंने शीर्ष स्तर का क्रिकेट नहीं खेला है इसलिये संन्यास की घोषणा करने का मेरा उद्देश्य क्या होगा। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता मेरे चयन पर विचार नहीं कर रहे हैं और सच कहूं तो मुझे कुछ समय से नियमित क्रिकेट खेलने का भी मौका नहीं मिला। यूसुफ ने पाकिस्तान के लिये अंतिम वनडे नवंबर 2010 में अबुधाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

Read more...

नन्हें खिलाड़ियों का किया हौसला वर्धन

भोपाल। तात्या टोपे राज्य खेल परिसर, टी.टी. नगर स्टेडियम में मंगलवार को देश के महान संगीतकार रविन्द्र जैन ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ियों से मिलने पहुचे। स्टेडियम में लगभग 4 हजार बच्चों ने उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर संचालक खेल डॉ0 शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने जैन का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रविन्द्र जैन जी ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते गीत गुनगुनाये, उन्होंने विशेष रूप से नन्हें खिलाड़ियों के लिए मश्हूर गीत आई. लव. इंडिया सुनाया, खिलाड़ियों ने भी उत्साह पूर्वक रवीन्द्र जैन के साथ गीत गुनगुनाये। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डॉ0 विनोद प्रधान विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read more...