Webpeoplessamachar

राज नीति

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आम चुनाव से पहले मुस्लिम समुदाय को रिझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए वह सभी प्रभावशाली मुस्लिम संगठनों से संपर्क साधने और उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पैठ रखने वाले ‘जमीयत उलेमा-ए-हिंद’ और ‘आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के शीर्ष लोगों के साथ मुलायम लगातार संपर्क में हैं। दूसरी ओर, बरेलवी समाज में पैठ रखने वाले मौलाना तौकीर रज़ा खान को भी साथ लेने की जुगत में हैं। जमीयत एक सीनियर आफिसर ने

राज नीति

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह आश्वासन दिया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। गडकरी के कार्यालय की ओर से जारी बयान में इस बात को स्वीकार किया कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के साथ नीतीश से मिले थे, लेकिन उस भेंट में उन्होंने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया था। बयान के अनुसार जुलाई 2012 में किसी समय गडकरी और जेटली नई दिल्ली में नीतीश से मिले थे। इसमें कहा गया कि तीनों नेताओं ने देश की तत्कालीन राजनीतिक स्थिति पर विचार किया और 2014 में होने वाले लोकसभा

राज नीति

 

नई दिल्ली। मोदी को लेकर नीतीश की बयानबाजी को लेकर भाजपा में कितना गुस्सा है, उसका अंदाजा पार्टी के एक पदाधिकारी की बातों से लगाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोर ग्रुप और संसदीय बोर्ड 5 मई को कर्नाटक विधानसभा इलेक्शन के बाद बिहार में जदयू से नाता तोड़कर सरकार से हटने के बारे में फैसला कर सकता है। हालांकि, भाजपा के अलग होने से नीतीश कुमार की सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। उन्हें 243 सीटों वाली विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन हासिल है। इन हालात में और किसी की सरकार बनने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे में इस बात की संभावनाएं ज्यादा होंगी कि जल्द चुनावों से

राज नीति

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक तीर से दो निशाने साध दिए। उन्होंने कहा कि गुजरात के गोधरा कांड के समय भले ही वह रेल मंत्री थे, लेकिन किसी जगह पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है, केंद्रीय मंत्री की नहीं। नीतीश ने यह बात कहकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी, दोनों के आरोप का जवाब दे दिया। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा कि रेल मंत्री को दो रेलगाड़ियों में टक्कर या किसी रेल दुर्घटना के लिए तो जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन जिस राज्य से रेलगाड़ियां गुजरती हैं, वहां की कानून-व्यवस्था

राज नीति

नई दिल्ली। जेडी (यू) ने जहां जोर देकर कहा है कि नीतीश कुमार पीएम पद के प्रत्याशी नहीं हैं, वहीं मोदी पर एक बार फिर हमले तेज कर दिए हैं। पार्टी प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा है कि मोदी 2002 में दंगे रोकने में नाकाम रहे थे, यह बात माननी ही पड़ेगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि पीएम पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी पर इतनी बात हो चुकी है जबकि पार्टी बार-बार साफ कर चुकी है कि वह पीएम पद के प्रत्याशी नहीं हैं। उन्होंने बेहद जोर देकर कहा कि नीतीश पीएम पद के प्रत्याशी नहीं हैं, नहीं हैं, नहीं हैं। इसके साथ ही मोदी पर नए सिरे से हमला

सुर्खिया