जूनियर साफ्ट टेनिस आज से
- Details
- Published on Wednesday, 22 May 2013 00:37
इन्दौर। एमेच्यूर साफ्ट टेनिस एसोसिएशन द्वारा नवीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा 22 मई से एमरल्ड हाईट्स स्कूल परिसर पर प्रारंभ हो रही है। स्पर्धा का शुभारंभ शाम 5 बजे सांसद प्रेमचंद गुड्डू, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू परमार,रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ व मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ी मार्चपास्ट करेंगे। स्पर्धा में भाग लेने के लिए अधिकांश प्रदेशों की टीमें इन्दौर पहुंच गई है। पन्द्रह से अधिक प्रदेशों की टीमें इस स्पर्धा में शिरकत कर रही हैं। यह स्पर्धा बालक के साथ बालिका वर्ग में आयोजित की जाएगी।
भूपति, बोपन्ना आगे बढ़े, सानिया खिसकी
- Details
- Published on Tuesday, 21 May 2013 19:43
नई दिल्ली। महेश भूपति और रोहन बोपन्ना भले ही रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गये, लेकिन इससे उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ है। दूसरी तरफ महिलाओं की रैंकिंग में सानिया मिर्जा एक पायदान नीचे खिसक गई है। भूपति और बोपन्ना की जोड़ी को फाइनल में अमेरिका के ब्रायन बंधु माइक और बाब ने 2-6, 3-6 से हराया था। खिताबी मुकाबले में पहुंचने के कारण भूपति युगल रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। उनके 4910 रेटिंग अंक हैं। बोपन्ना की रैंकिंग में भी एक स्थान का सुधार हुआ है और वह 4705 अंक के साथ 11वें स्थान पर हैं। लिएंडर पेस पहले की तरह 15वें स्थान पर बने हुए हैं। इस बीच एकल रैंकिंग में सोमदेव देववर्मन एक पायदान नीचे 188वें स्थान पर खिसक गये हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया की रैंकिंग में भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 17वें स्थान पर खिसक गयी है। पुरु षों की एकल रैंकिंग में शीर्ष पांच में बदलाव हुआ है।
11वर्ष बाद रोम की मल्लिका बनी सेरेना
- Details
- Published on Monday, 20 May 2013 02:26
रोम। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाडी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने अपनी जबरदस्त फार्म जारी रखते हुए तीसरी सीड बेलारस की विक्टोरिया अजारेंका को रविवार को लगातार सेटों में 6-1 6-3 से हराकर 11 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद इटेलियन ओपन खिताब जीत लिया। विश्व की नम्बर एक खिलाडी का मियामी. चार्ल्सटन और मैड्रिड में खिताब जीतने के बाद यह लगातार चौथा खिताब है। सेरेना का रोम में 2002 के बाद यह पहला खिताब है। सेरेना ने उस वर्ष अपना एकमात्र प्रेंच ओपन खिताब भी जीता था। सेरेना के करियर का यह 51 वां डब्ल्यूटीए खिताब है।
नागोरी व बियाबानी क्लब अगले दौर में
- Details
- Published on Tuesday, 21 May 2013 19:37
इंदौर। संस्था उजागर द्वारा आयोजित कांग्रेस ट्रॉफी इनामी टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में नागोरी व बियाबानी क्लब ने आसान जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। खालसा स्टेडियम में खेली जा रही स्पर्धा के पहले मुकाबले में रॉयल इंडिया ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 47 रन बनाए। जवाब में नागोरी क्लब ने यह लक्ष्य छठे ओवर में 6 विकेट खोकर अर्जित कर लिया। बियाबानी क्लब ने सिद्धेश्वर इलेवन को शिकस्त दी। मैचों के दौरान अरविंद जोशी, भंवर शर्मा, सौदागर सिंह व सुरजीतसिंह चड्डा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
सानिया-बेथानी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 20:02
रोम। सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी साथी बेथानी माटिक सैंड्स की जोड़ी ने इटली की फ्रांसिका और आस्टेलिया की सामंथा स्टोसुर की जोड़ी को हरा कर रोम डब्ल्युटीए टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत अमेरिकी जोडी ने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में एक घंटे और 13 मिनट में सीधे सेटों में 6-4,6-3 से जीत दर्ज की। सानिया और बेथानी की जोडी को अब साढ़े 23 लाख डॉलर की इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय खिलाड़ी सारा ईरानी और राबर्टा से भिड़ना होगा ।



























