Webpeoplessamachar

खेल

बंगलुरू। विराट कोहली 99 रन की पारी के बाद उनादकट (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगलुरू ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 रन से हरा दिया। बंगलुरू के 183 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 179 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही बंगलुरू ने 13 मैचों में आठ जीत हासिल कर 16 अंकों के साथ प्ले आफ में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है। वहीं दिल्ली की 13 मैचों में यह 10वीं हार थी, वह छह अंक लेकर अंक तालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर है। इससे पहले कोहली कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बंगलुरु को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में तीन विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया।

खेल

मोहाली। डेविड मिलर ने अपने करिश्माई तूफानी तेवरों से विस्फोटक अंदाज के लिए मशहूर क्रिस गेल का रंग फीका करके किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को यहां आईपीएल छह में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू पर 12 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट की नाटकीय जीत दिलाई। पंजाब 191 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय दसवें ओवर में चार विकेट पर 64 रन बनाकर गहरे संकट में फंसा था लेकिन मिलर ने पारी के 14वें ओवर से चौकों और छक्कों की बरसात करके एकदम से मैच का पासा पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए केवल 38 गेंद पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए जिससे पंजाब ने केवल 18 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। मिलर ने गेल की अर्धशतकीय पारी पर भी पानी फेरा। गेल ने 33 गेंद पर 61 रन ठोके और आईपीएल छह में अपना पहला मैच खेल रहे

खेल

मुंबई। मैन आफ द मैच मिशेल जानसन और प्रज्ञान ओझा की धारदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल छह में चेन्नई सुपरकिंग्स के लगातार सात जीत के अभियान पर विराम लगाते हुए रविवार को यहां 60 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। जॉनसन ने 27 जबकि ओझा ने 11 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए, जिससे मुंबई के 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 79 रन पर ढेर हो गई। लसिथ मलिंगा ने भी छह रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस आईपीएल का न्यूनतम स्कोर चेन्नई का 79 पर आउट हो जाना आईपीएल के इस सत्र में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह न्यूनतम स्कोर है, वहीं आईपीएल इतिहास में यह चेन्नई सुपरकिंग्स का न्यूनतम स्कोर है, जबकि टीम को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी हार 36 रन की थी जो उसे 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के हाथों मिली थी। सुपरकिंग्स की ओर से माइक हसी (22),

खेल

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को मौजूदा आईपीएल के न्यूनतम स्कोर पर समेटने के बाद छह विकेट से जीत दर्ज की । दिल्ली की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 . 1 ओवर में सिर्फ 80 रन पर आउट हो गई । जवाब में हैदराबाद ने 37 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम दूसरी बार 100 से कम के स्कोर पर आउट हुई है । पहली बार पिछले महीने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर उसे यह शर्मिदंगी झेलनी पड़ी थी। दिल्ली अब 11 मैचों में सिर्फ छह अंक लेकर नीचे से दूसरे स्थान पर है । इस हार के साथ ही अगले दौर में प्रवेश की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो गई । वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया। हैदराबाद के लिए डेल स्टेन, तिसारा परेरा और डेरेन सैमी ने दो दो विकेट लिए जबकि ईशांत शर्मा, करण शर्मा

खेल

चेन्नई। सुरेश रैना की शतकीय पारी से पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार सातवीं जीत दर्ज की। रैना ने 53 गेंद में सात चौके और आधे दर्जन छक्कों की मदद से पूरे 100 रन बनाए, जिससे टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में चार विकेट पर 186 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। उत्तर प्रदेश का बायें हाथ का यह खिलाड़ी इस तरह मौजूदा सत्र में शतक जड़ने वाला तीसरा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले क्रिस गेल और शेन वाटसन ने आईपीएल छह में सैकड़े जमाये हैं। इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने शान मार्श के 51 गेंद में आठ चौके और दो छक्के से 73 रन और डेविड मिलर के अर्धशतक के बावजूद निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

चेन्नई के 18 अंक

सुर्खिया