एक सप्ताह के निचले स्तर पर सेंसेक्स

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा और सेंसेक्स 112 अंक के नुकसान से एक सप्ताह के निचले स्तर 20,111.61 अंक पर आ गया। मुख्य रूप से ब्याज दरों में घटबढ़ से प्रभावित होने वाले रियल्टी, वाहन और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स में गिरावट आई। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 112.37 अंक टूटकर 20,111.61 अंक पर आ गया। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 42.80 अंक के नुकसान से 6,114.10 अंक पर आ टिका। एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स-40 सूचकांक भी 66.13 अंक नीचे 11,881.37 अंक पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एनटीपीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट ने सेंसेक्स के नुकसान में 100 अंक का योगदान दिया। ब्रोकरों ने कहा कि बीते सप्ताह सेंसेक्स के दो साल के उच्चस्तर पर पहुंचने के साथ निवेशक मुनाफा वसूलने में लगे हैं।

Read more...

बीएसई 500 शेयरों में एफआईआई निवेश बढ़ा

नई दिल्ली। बीएसई 500 शेयरों में विदेशी निवेशकों की अंशधारिता 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान बढ़कर पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीएसई 500 कंपनियों में अपनी अंशधारिता बढ़ाई है। इन कंपनियों की बीएसई के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा है। एमकी रिसर्च ने मार्च 2013 को समाप्त तिमाही के लिए बीएसई 500 कंपनियों के त्रैमासिक विश्लेषण में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार बीएसई 500 कंपनियों में एफआईआई की अंशधारिता बढ़कर 22.2 प्रतिशत हो गई जो कम से कम 21 तिमाहियों मे सबसे अधिक है।

Read more...

सोने का आयात 5.7 प्रतिशत घटा

नई दिल्ली। भारत में सोने का आयात 2013 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में 5.7 प्रतिशत घटकर 215 टन रह गया, जबकि इस दौरान मांग 27 प्रतिशत बढ़कर 256.5 टन हो गई। यह बात विश्व स्वर्ण परिषद ने कही। डब्ल्यूजीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है हालांकि, सरकार ने आयात पर अंकुश लगाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन सोने की मांग आने वाले दिनों में भी जोरदार बनी रहेगी। डब्ल्यूजीसी ने आगाह किया कि आपूर्ति पर और नियंत्रण लगाने से अवैध तंत्र सक्रिय हो जाएगा। विश्व में सबसे अधिक सोने की खपत करने वाले देश भारत में पिछले साल की समीक्षाधीन अवधि में 228 टन सोने का आयात हुआ, जबकि मांग 202.1 टन रही।

Read more...

शेयर बाजार में तेजी जारी

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स 34 अंक की बढ़त के साथ 28 माह के नए उच्च स्तर 20,247.33 अंक पर पहुंच गया। मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर खुला, लेकिन अंत में यह सुधार के साथ बंद हुआ। पिछले दो सत्रों में 521 अंक का लाभ दर्ज करने वाला सेंसेक्स 34.37 अंक की बढ़त के साथ 20,247.33 अंक पर पहुंच गया। एलएंडटी, डॉ. रेड्डीज लैब, सिप्ला तथा ओएनजीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली,

Read more...

ऋण सस्ता होने की उम्मीद में बाजार चढ़ा

मुंबई। रिजर्व बैंक की वार्षिक मौद्रिक नीति की घोषणा के एक दिन पहले गुरुवार को शेयर बाजारों में विदेशी कोषों द्वारा रियल एस्टेट और बैंकिंग शेयर में जोरदार लिवाली किए जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 232 अंक उछलकर तीन महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ। उम्मीद है कि रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों के धन की लागत कम कर बाजार में कर्ज सस्ता करने के नीतिगत कदम उठा सकता है और इससे उद्योग धंधा तेज होगा। कर्ज सस्ता होने की प्रत्याशा में खास कर बैंकों और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की पूछ बढ़ गई थी। सेंसेक्स कुल मिलाकर 231.59 अंक की बढ़त के साथ 19,735.77 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने यह स्तर फरवरी में देखा था।

Read more...