कला और संस्कृति
भोपाल।उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत अकादमी में रविवार को पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। एग्जीबिशन में चित्रकार राज सैनी और आरके क्रिएशंस द्वारा आयोजित पेंटिंग वर्कशॉप में बच्चों द्वारा तैयार की गई लगभग 100 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई। इसमें 6-7 साल तक के बच्चों ने कार्टून, चिड़िया, अन्य चीजें और नेचुरल ब्यूटी में फूल, बेल पत्तियां और झरनों के माध्यम से अपनी सकारात्मक सोच का परिचय दिया। इसके अलावा युवाओं की मार्बल रॉक, कैनवास, नाइफ पेंटिंग और एम्ब्रॉज में भी अपना हुनर दिखाया। इनमें खास जबलपुर के भेड़ाघाट की सीनरी रही। वहीं कैनवास पर महाकाली, राजा रवि वर्मा की खास पेंटिंग भी देखने को मिली। चित्रकार राज सैनी ने बताया कि प्रदर्शित पेंटिंग्स 8 साल से लेकर 35 साल तक के युवा चित्रकारों की हैं। एग्जीबिशन का आयोजन बच्चों को मोटीवेट करने के उद्देश्य से किया गया है।। इस अवसर पर बच्चों को सर्टिफिकेट्स प्रदान किए गए।