Webpeoplessamachar

देश

नई दिल्ली। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को आखिरकार अपने इस्तीफे प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें सौंप दिए। देर रात पीएमओ प्रवक्ता ने बताया कि दोनों इस्तीफे राष्ट्रपति को भेज दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को देश का नया रेलमंत्री बनाया जा सकता है।

बेकार गया बकरा

शुक्रवार दिन में पवन कुमार बंसल की नजर उतारने के लिए उनके सरकारी आवास 6 अशोक रोड लाए गए इस बकरे के सिर पर बंसल ने पहले हाथ फेरा और फिर उनकी पत्नी ने पति की नजर उतारीं। टोटका

देश

नई दिल्ली। कोयला घोटाले में मनमोहन सरकार पर संकट बढ़ता जा रहा है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके बताया कि घोटाले की जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट में बदलाव किए गए थे। ये बदलाव कानून मंत्री अश्विनी कुमार, अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती के साथ-साथ पीएमओ और कोयला मंत्रालय के अफसरों के कहने पर किए गए। हालांकि सीबीआई ने भी दावा किया कि बदलाव स्वीकार किए जाने योग्य थे। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अब 8 मई को सुनवाई होगी।

देश

पणजी। रक्षा मंत्री एके एंटनी 11 मई को लड़ाकू विमान मिग-29के गोवा में भारतीय नौसेना में शामिल करेंगे। भारतीय नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राज्य के आईएनएस हंसा नौसैनिक अड्डे पर आगामी 11 मई को रक्षा मंत्री आईएनएएस 303 ब्लैक पैंथर्स नामक स्क्वॉड्रन को तैनात करेंगे। विमानों को 19 फरवरी 2010 को बल में शामिल किया गया था। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मिग-29के एक शक्तिशाली वाहक लड़ाकू विमान है, जो एक बार आईएनएस विक्रमादित्य के साथ संबद्ध किए जाने पर नौसेना की ताकत में वृद्धि करेगा। यह विमान जहाज रोधी व विमान रोधी आधुनिक मिसाइलों, अचूक निशाना साधने में सक्षम बमों और अन्य महत्वपूर्ण तथा अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। विमान की सहायता से नौसेना अपना वर्चस्व कायम कर पाएगी और अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल करने में भी सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि वायु क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता स्थापित करने के लिए यह लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना की

देश

नई दिल्ली। चीन ने लद्दाख के दौलत बेग ओलडी से अपनी सेना वापस हटा ली है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि आमनेसा मने डटी चीन और भारत की सेनाएं वापस लौट गई हैं। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तर पर गहन बातचीत के बाद समझौता हुआ है जिसके बाद रविवार रात 7:30 बजे दोनों देशों की सेनाएं वापस हुई हैं। गौरतलब है कि लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। चीनी सेना की वापसी को लेकर भारत और चीन के बीच तीन बार फ्लैग मीटिंग भी हुई लेकिन इसे लेकर कोई हल नहीं निकल सका था। इस बीच विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नौ मई को बीजिंग यात्रा टालने के संकेत दे दिए। माना जा रहा है कि दोनों देशों के संबंध खराब होते देख ही चीन ने वापस लौटने का फैसला किया। चीनी सेना 19 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुई थी और वहां तंबू में अपनी चौकी स्थापित कर ली थी जबकि भारत की ओर

देश

नई दिल्ली भांजे की करतूत से मुश्किल में आए रेलमंत्री पवन बंसल को पार्टी की ओर से क्षमादान मिल गया है। कांगे्स के बड़े फैसले लेने वाले कोर ग्रुप ने इस्तीफे की पेशकश को ठुकराते करते हुए बंसल को बड़ी राहत दी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान पवन बंसल की सफाई से संतुष्ट है। कोर ग्रुप के सदस्यों का मानना है कि बंसल की घूसकांड में सीधे कोई भूमिका नहीं है, इसलिए उन्हें इस्तीफा देने की भी जरुरत नहीं है। कोर ग्रुप ने सीबीआई जांच के नतीजे आने का इंतजार करने का फैसला भी लिया है। इससे पहले शनिवार सुबह घूस कांड में अपने भांजे की गिरफ्तारी के बाद संदेह के घेरे में आए रेलमंत्री पवन बंसल ने दोपहर करीब एक बजे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और इस्तीफे की पेशकश की। मुलाकात के बाद वे मीडिया से बात किए बिना चले गए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पीएम से कहा कि वे निर्दोष हैं लेकिन विपक्ष इसे जिस तरह से मुद्दा बना रहा है, वे

सुर्खिया