स्कैला का डीजल माडल पेश
- Details
- Published: Thursday, 20 June 2013 01:48
रेनो इंडिया ने अपने प्रीमियम सीडान स्कैला का डीजल माडल पेश किया जिसकी दिल्ली में कीमत 8.29 लाख रुपए होगी। रेनो ने अपने बयान में कहा कि रेनो के नए माडल स्कैला आरएक्सई से उसके डीजल गाड़ियों के पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है और यह अच्छी सुविधाओं वाला डीजल विकल्प है। स्कैला के पेट्रोल और डीजल दोनों मिलाकर छह माडल हैं। पेट्रोल माडल की कीमत दिल्ली में 7.19 लाख से 9.99 लाख रुपए के बीच है जबकि डीजल माडल की कीमत 8.79 लाख रुपए से 9.68 लाख रुपए के बीच है।
ऐसे करें ड्राइव गर्भवती महिलाएं
- Details
- Published: Wednesday, 19 June 2013 23:47
गर्भवती महिला को हर हाल में ड्राइविंग से बचना चाहिए, अन्यथा बच्चे की स्थिति खराब हो सकती है। महानगरों में रहने वाली वो महिलाएं जो किसी आफिस आदि में काम करती हैं, उन्हें गर्भधारण के दौरान भी कार ड्राइव करनी पड़ती है। आधुनिकता की इस अंधी दौड़ में हम सभी बराबर के हिस्सेदार हैं, लेकिन यदि सावधानी पूर्वक इसमें शामिल हुआ जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। बहरहाल, डॉक्टर्स की मानें तो प्रेग्नेंट महिला को पहले महीने में तो बिलकुल ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। लेकिन यदि ऐसी स्थिति में भी आपको कार या स्कूटी ड्राइव करनी पड़े, तो कुछ सावधानी जरूर बरतें। आइए, जानें कि किस तरह का प्रिकॉशन लेने पर आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
स्वास्थ्यवर्धक भोजन
जब भी आप कार ड्राइव करना चाहें उसके पूर्व खुद के अलावा अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का ध्यान जरूर रखें। इस दौरा कार ड्राइव करने से पूर्व स्वास्थवर्धक खाना जरूर खायें। ध्यान रखें कि खाना उतना ही खायें जितने कि जरूरत हो या फिर आपको चिकित्सक ने जितनी सलाह दी हो। वैसे, तो डॉक्टर्स हमेशा गर्भवती महिलाओं का डाइट प्लान बनाकर दे ही देती हैं, लेकिन ऐसा न हुआ हो, तो उनसे पूछ लें।
लंबी दूरी नहीं
डॉक्टर उमा चौधरी कहती हैं कि गर्भवती महिलाओं का गाड़ी ड्राइव करना बहुत ही संवेदनशील मामला है और इन्हें इस दौरान कतई लॉन्ग ड्राइव की जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए। यदि किसी कारण से इन्हें लॉन्ग ड्राइव पर जाना भी पड़े, तो कुछ किमी की दूरी के बाद एक बे्रेक जरूर लेना चाहिए। वैसे, कोशिश करें कि आपको कम दूरी तक ही कार ड्राइव करनी हो। गर्भवती महिलाओं के लिए लांग ड्राइव बिलकुल भी ठीक नहीं है।
निसान की नयी सुपर कार जूक-आर
- Details
- Published: Monday, 17 June 2013 00:46
कुछ दिन पहले ये खबर आई थी की निसान अपनी नयी क्रोसओवर सुपर-जूक -आर(Super Juke-R) का निर्माण कर रही है। बहुत से लोगों ने इस खबर को एक अफवाह माना लेकिन पिछले सप्ताह ही निसान वालों ने ये कन्फर्म कर दिया की निसान की नयी क्रोसओवर सुपर जूक -आर आने वाली है। इसमें क्या क्या स्पेसिफिकेशन होंगे ये अभी तक सही सही अंदाज़ा नहीं है, लेकिन निसान के फेसबुक पेज की माने तो यह कार निसान जूक(2010) और निसान जी.टी.आर की कोम्बिनेसन होगी। उम्मीद की जा रही है की इसमें जी.टी.आर की ही ट्विन टर्बोचार्ज V6 ईंजन रहेगी। ऐसा अनुमान है की 480bhp वाली ये क्रोसओवर 100 किलोमीटरकी दुरी 3 सेकण्ड में तय कर सकेगी।
इस कार के बारे में फ़िलहाल बाकी कुछ भी कहना मुश्किल है। इस महीने के आखिर तक संभव है की निसान कुछ और जानकारियां दे इस कार के सम्बन्ध में फ़िलहाल इस क्रोसओवर के प्रोडक्सन से जुड़ी ख़बरों को बिलकुल गुप्त रखा जा रहा है।
अब आ गई नई कार वोल्वो वी-40 क्रॉस कंट्री
- Details
- Published: Tuesday, 18 June 2013 21:32
अगर कार खरीदने के बारे में सोच रहे है तो मार्केट में एक और नई कार आ गई है। स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता कम्पनी वोल्वो ने भारत में अपनी वी40 क्रॉस कंट्री कार पेश कर दी है। दिल्ली में कार की एक्स शोरूम कीमत 28.5 लाख रूपए रखी गई है। इसका सीधा मुकबला बीएमडब्ल्यू की एक्स1 से होगा। वोल्वो ने दावा किया है कि इस कार में ग्राहकों को स्टाइल और लग्जरी दोनों का मिश्रण मिलेगा। वी40 प्रति लीटर 16.7 किलोमीटर का माइलेज देगी। कार में 8 इंच का आकर्षक टीएफटी क्रिस्टल डिसप्ले दिया गया है। साथ ही पैनरैमिक ग्लास रूफ के अलावा एडजेस्टबल इलेक्ट्रिक सीट, रेन सेंसर, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
वोल्वो इंडिया के प्रबंध निदेशक के मुताबिक कंपनी की यह नई कार भारत में उसकी बिक्री बढाने में मदद करेगी और बहुत जल्द मार्केट में दिखाई भी देंगी।
1980 सिडैन फेरारी पिनिन का ऑक्सन
- Details
- Published: Saturday, 15 June 2013 01:37
दुनिया की एकमात्र फेरारी सिडैन '1980 फेरारी पिनिन' ऑक्शन में जा रही है। नीलामी की तारीख 26 अक्टूबर है। कार डिजाईन कंपनी पिनिनफेरिना के पचासवें सालगिरह के मौके पे फेरारी ने अपनी एकमात्र सिडैन पिनिन को लॉन्च किया था। इस गाड़ी का नाम पिनिनफेरिना कंपनी के संस्थापक 'बतीस्टा पिनिन फेरिना' के नाम पर रखा गया था। इस सिडैन में 5.0L V12 टर्बोचार्च ईंजन लगा हुआ है जो की 360 hp (268 kW / 365 PS) की पॉवर देती है। इस कार की डिजाईनिंग डिएगो ओटिना ने लियोनार्डो फिरोवंती के निर्देशानुसार किया था। लियोनार्डो फिरोवंती वही चर्चित कार डिजाईनर हैं जिन्हों बहुचर्चित कार मॉडल फेरारी डिनो, फेरारी डेटोना और कई फेरारी गाड़ियों की डिजाईनिंग की थी।
ये एक कांसेप्ट मॉडल थी लेकिन इसका बड़े तौर पे प्रोडक्सन फेरारी ने नहीं किया, जबकि लोगों ने इस कांसेप्ट मॉडल को बहुत सराहा। इसके लॉन्च के बाद कुछ सालों तक ये मॉडल कई मोटरशो में हिस्सा लेते रही लेकिन बाद में इसे स्टोरेज में रख दिया गया। इसे पहले जैक्वेस स्वेटर्स ने ख़रीदा जो की बेल्जियन रेसिंग टीम के हेड थे और एन्जो फेरारी के बहुत अच्छे मित्र भी। उन्होंने इसे 2008 के आर.एम्.ऑक्सन में इसे बेच दिया था। अब उम्मीद की जा रही है की ये फेरारी की एकमात्र सिडैन $742,000 से $850,000 डॉलर के बीच बिकेगी।


























