सेलेना के लिए बीबर खरीद रहे हैं सगाई की अंगूठी?

पॉप स्टार जस्टिन बीबर के बारे में खबर है कि वह अपनी प्रेमिका सेलेना गोमेज के लिए हीरे की एक अंगूठी खरीद रहे हैं। बीबर और सेलेना का रिश्ता बनता-बिगड़ता रहा है। डेली स्टार की खबरों के मुताबिक, 19 वर्षीय गायक ने बेवर्ली हिल्स के जौहरी नील लेन को 650,000 पाउंड कीमत की एक अंगूठी तैयार करने के लिए कहा है। कहा जा रहा है कि बीबर यह अंगूठी जुलाई में सेलेना के 21 वें जन्मदिन पर तोहफे में देंगे।

Read more...

डेप के नाम पर रखा कैंची जैसे पंजों वाले जीव का नाम

विलुप्त हो चुके कैंची जैसे पंजों वाले एक जीव का नाम हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के नाम पर रखा गया है जिन्होंने 1990 में आई फिल्म एड्वर्ड सीजहैंड्स में अभिनय किया था। पीपल मैगजन के अनुसार वैज्ञानिकों ने 50 करोड़ 50 लाख साल पुराने एक जीवाश्म की खोज की है जिसका नाम जॉनी डेप के नाम पर रखा गया है। इस जीव के पंजे कैंची की तरह है इसलिए इसका नाम कूटेनिनचेला डेप रखा गया है। जीवाश्म की खोज करने वाले वैज्ञानिक डेविड लेग ने लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की वेबसाइट पर पोस्ट किया, ‘जब मैंने पहली बार इस प्रजाति के जीवाश्म रिकार्ड में इसके अलग अलग पंजों के जोड़े को देखा तो मेरे दिमाग में एड्वर्ड सीजरहैंड्स का नाम आया।’

Read more...

मिला कूनिस दुनिया की सबसे सेक्सी महिला

हॉलीवुड अभिनेत्री मिला कूनिस को पुरुषों की पत्रिका एफएचएम ‘फॉर हिम मैगजीन’ ने वर्ष 2013 की दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुना है। पत्रिका द्वारा जारी की गई 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में आरएंडबी ‘राइम एंड ब्लू’ स्टार रिहाना दूसरे स्थान पर हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता एश्टन कुचर के साथ रोमांस फरमा रही 29 वर्षीय कूनिस को पहली बार यह खिताब मिला है। एफएचएम के संपादक ने कहा कि मिला के लिए यह साल बहुत ही अच्छा है। उन्होंने कॉमेडी फिल्म टेड में बेहतरीन अभिनय किया है।

Read more...

अब ओवरी भी हटवाएंगी ऐंजलीना जोली

सर्जरी से अपनी ब्रेस्ट हटवाने के बाद अब हॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐंजलीना जोली अपनी ओवरी भी हटवाने की तैयारी में हैं। ऐंजलीना को डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें ओवरी का कैंसर (ओवेरियन कैंसर) होने का खतरा है। डॉक्टरों ने जोली को बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 87 फीसदी और ओवेरियन कैंसर का खतरा 50 फीसदी है। जोली का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर का ज्यादा खतरा होने की वजह से उन्होंने पहले ब्रेस्ट की सर्जरी करवाई।

Read more...

‘स्टार वार’ में दिखेंगी कैरी फिशर

हॉलीवुड की अभिनेत्री कैरी फिशर ने खुलासा किया है कि वह ‘स्टार वार : एपिसोड सात’ की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस खुलासे के बाद लंबे समय से जारी उन अफवाहों को विराम लग गया है जिसमें बताया गया था कि जेजे अब्राहम की आने वाली स्टार वार श्रृंखला में प्रिंसेस लीया की भूमिका में कैरी की वापसी हो सकती है। उन्होंने बताया कि वह डिज्नी के लिए काम करने जा रही हैं। ‘मुझे खुशी है कि वह एक नयी फिल्म बनाने जा रहे हैं और उन्होंने एक प्रशिक्षक को मेरे घर भेजा ताकि मैं तंदुस्त रह सकूं। ऐसे में मैं पहले से ही काफी चीनी खा रही हूं।’

Read more...