फिल्मी गपशप
करीना कपूर का कहना है कि वह कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं इसलिए अभिनय उनके खून में है। कपूर खानदान का बॉलीवुड से करीब 85 साल के संबंध हैं। सैफ अली खान के साथ घर बसाने वाली करीना ने कहा कि मेरी बहन करिश्मा ने बॉलीवुड में मेरे लिए रास्ता बनाया क्योंकि कपूर खानदान से वह पहली महिला थी जिसने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।