खेल
किंग्सटन। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस साल होने वाली कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलेंगे। टेस्ट, वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक कुल 1347 विकेट चटकाने वाले मुरलीधरन जुलाई और अगस्त में होने वाले छह टीमों के इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। यह 41 वर्षीय स्पिनर फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहा है और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर का हिस्सा है।