Last Updated on
Thursday, 02 May 2013 17:30
Thursday, 25 April 2013 02:18
Written by पीपुल्स संवाददाता
। अमेरिका की दिग्गज मल्टी ब्रांड रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने लॉबिंग के आरोप में अपने खिलाफ भारत में चल रही जांच के बावजूद भारतीय रिटेल सेक्टर में प्रवेश के लिए अमेरिका में लॉबिंग जारी रखी है। अमेरिकी संसद में इस संबंध में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2013 की पहली तिमाही में वॉलमार्ट में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को लेकर लॉबिंग फर्म की सेवाओं का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी संसद के सदन सीनेट और हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 22 अप्रैल को पेश की गई 17 पन्नों की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट ने बीती तिमाही के दौरान करीब 50 मुद्दों पर विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों के साथ