संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में काम करे मध्यप्रदेश: मोंटेक

भोपाल। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह ने प्रदेश में भौतिक एवं सामाजिक अधोसंरचना के विकास में पीपीपी मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात का विशेष उल्लेख किया कि प्रदेश में पीपीपी मोड में 50 से अधिक परियोजनाएं शुरू की गई हैं। अहलूवालिया ने कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में मध्यप्रदेश की औसत सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत रही है जो काफी उत्साहजनकहै। कृषि के क्षेत्र में पंचवर्षीय योजना के दौरान 6.9 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 9.6 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 10.6 प्रतिशत वृद्धि हुई जो 11वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्य और अखिल भारतीय औसत से अधिक है। उन्होंने मप्र को संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक ध्यान देने का सुझाव दिया। उन्होंने 12वीं पंच-वर्षीय योजना के अंत तक साक्षरता दर में और वृद्धि तथा स्कूलों में दाखिले में बालक और बालिकाओं के अंतर को कम किए जाने पर जोर दिया।

Read more...

खाली गिलास मिला था भरने में वक्त तो लगेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संप्रग-2 सरकार की चौथी सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री आवास 7 रेस कोर्स रोड में एक भव्य समारोह को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीए-2 का रिपोर्ट कार्ड जारी कर सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाइं वहीं राजग की सरकार पर हमला करते हुए मनमोहन ने कहा कि खाली गिलास मिला था, उसे भरने में वक्त तो लगेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और संप्रग की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नेतृत्व में सरकार ने कई कामयाबियां हासिल की हैं। मंदी में अच्छा काम प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। संप्रग सरकार के शासनकाल में खाद्य सब्सिडी तीन गुना हो गई है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में गरीबों की भी भागीदारी पक्की की गई है। कृषि विकास दर औसतन 3.7 रही है। उन्होंने दावा है कि सरकार महंगाई पर काबू पा रही है। मंदी के दौर में भी सरकार ने अच्छा काम किया।

Read more...

दैनिक वेतनभोगी 62 में होंगे रिटायर

भोपाल। चुनावी साल में राज्य सरकार ने दैनिक वेतनभोगियों को एक बार फिर खुश करने की कोशिश की है। शासन ने दैनिक वेतन भोगियों की रिटायर की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर दी है। इसके अलावा उन्हें पेंशन और अवकाश की सुविधा मिलेगी। इससे विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 हजार दैनिक वेतन भोगियों को लाभ मिलेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दैवेभो के बारे में निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट ने ‘मप्र दैनिक वेतनभोगी (सेवा की शर्ते) नियम- 2013’ को अनुमोदित किया। मिश्रा ने बताया कि 10 वर्ष और 20 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर दी जाने वाली क्रमश: 500 और 1000 रुपए की राशि को बढ़ाकर क्रमश: 1500 और 2500 रुपए किया गया है।

Read more...

बेटियां टॉपर, बेटे लाजवाब

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने मंगलवार को 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया। इनमें 12वीं में जहां बेटियों ने परचम लहराया, वहीं 10वीं में बेटों ने बेहतर परिणाम प्राप्त किया है। खास यह कि 12वीं परीक्षा के कला समूह (हयूमिनिटीज ग्रुप) में दमोह की शा. जेपीबी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की नेत्रहीन छात्रा सृष्टि तिवारी ने 500 में से 481 अंक अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12वीं में विज्ञान (जीव) समूह से हरदा की छात्रा दीपिका चौहान ने 500 में से 483 अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 10वीं में बैतूल के शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पूनम घोरे ने पहला स्थान अर्जित किया। उन्होंने 600 में 587 अंक प्राप्त किए।

Read more...

तिरंगे के केसरिया को बनाया आरेंज!

नई दिल्ली। साल 2014 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरी यूपीए सरकार छवि सुधारने के लिए भारत निर्माण एड कैंपेन में 180 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। लेकिन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के जारी नए विज्ञापन में तिंरगे के केसरिया रंग को आरेंज बताया गया है।

एड में बच्ची से दिलाया ‘गलत’ संदेश

दरअसल, मंत्रालय ने भारत निर्माण सीरीज के तहत यह विज्ञापन सद्भाव- आइडिया आफ इंडिया के नाम से जारी किया है। इस 1 मिनट 29 सेकेंड के विज्ञापन के एक हिस्से में स्कूल की बच्ची को तिरंगे के रंगों के जरिए सद्भाव का संदेश देते हुए दिखाया गया है।

Read more...