प्रवृत्ति आपराधिक तो कांग्रेस नहीं देगी टिकट
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 00:17
जयपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने आज यहां कहा है कि चुनाव से काफी पहले ही टिकट वितरण का काम पूरा कर लिया जाएगा और आपराधिक प्रवृति और पार्टी की सोच के विरोधी लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। राहुल गांधी ने राजस्थान में चल रहीं योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम लोगों को सुविधा देने के लिए जिस तरह की योजनाएं शुरू की है। उससे मुझे पूरा भरोसा है कि हम राजस्थान में फिर चुनाव जीतेंगे।’’ राहुल राजस्थान यात्रा पूरी कर सांगानेर हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
मोदी नहीं राजनाथ के पक्ष में उतरे वरुण गांधी!
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 14:57
नई दिल्ली। बीजेपी में 2014 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री प्रत्याशी पर नरेंद्र मोदी को लेकर गोलबंदी हो रही है, लेकिन वरुण गांधी ने कहा है कि उन्हें राजनाथ सिंह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छवि दिखती है। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि वही एक ऐसे नेता हैं जो पूरे देश के सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चल सकते हैं। 33 साल के वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री प्रत्याशी बनाने को लेकर 61 साल के राजनाथ सिंह की तरफ साफ इशारा किया। यूपी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने बड़ी रैली का आयोजन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। वरुण की रैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। वरुण गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी में प्रधानमंत्री प्रत्याशी को लेकर जिन नामों पर चर्चा हो रही थी उसमें एक और नाम जुड़ गया।
भाजपा सरकार ने बनाया भ्रष्टाचार में विश्व रेकॉर्ड
- Details
- Published on Monday, 29 April 2013 19:28
कर्नाटक। कर्नाटक की भाजपा सरकार पर अपने हमले तेज करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने भ्रष्टाचार में ‘विश्व रेकॉर्ड’ बनाया है। राहुल ने पांच मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के अपने दूसरे चरण में कहा कि भाजपा ने केन्द्र में भ्रष्टाचार पर बहुत चर्चा की, लेकिन कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर उनका ध्यान नहीं गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार ने एक विश्व रेकॉर्ड बनाया है। राहुल ने 23 अप्रैल के अपने चुनाव प्रचार के पहले चरण के दौरान भाजपा पर मुख्यत: भ्रष्टाचार के
कर्नाटक में बोले मनमोहन भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे!
- Details
- Published on Wednesday, 01 May 2013 14:46
हुबली। कर्नाटक में चुनाव प्रचार जोरों पर है। जहां एक ओर रविवार को नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, तो वहीं सोमवार को कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। मनमोहन सिंह ने हुबली में एक रैली को संबोधित किया। मनमोहन सिंह रैली के दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि कर्नाटक की बेहतरी के लिए सिर्फ कांग्रेस ही काम कर सकती है। पिछले कई सालों से बीजेपी कर्नाटक में राज कर रही है और इस दौरान यहां के हालात सिर्फ बिगड़े हैं। पीएम ने आगे कहा कि राज्य में प्रगति की ऱफ्तार बहुत धीमी पड़ गई है तीन मुख्यमंत्री अब तक बदले जा चुके हैं।
मोदी ने राहुल पर बोला हमला
- Details
- Published on Monday, 29 April 2013 12:20
बेंगलुरु। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बार-बार कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। मोदी ने राहुल को उनके उस बयान के लिए आड़े हाथ लिया जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि एक आदमी कुछ नहीं कर सकता। मोदी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी हाल ही में जयपुर में हुए सम्मेलन में किए गए वादों से पीछे हट रही है। पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने राहुल को ‘सोने की चम्मच लेकर पैदा हुआ नेता’ करार दिया और कहा कि एक आदमी बहुत कुछ कर सकता है। इसके बाद मोदी ने देश के एकीकरण में सरदार बल्लभ भाई पटेल की भूमिका, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे का उल्लेख किया जिसने देश में खाद्यान उत्पादन



























