दीपिका को विश्व कप में दो रजत
- Details
- Published on Monday, 20 May 2013 02:31
कोलकाता। उदीयमान तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शंघाई में समाप्त हुए तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में रविवार को दो रजत पदक जीते, जिससे भारत चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा। दीपिका ने एक रजत जयंत तालुकदार के साथ मिलकर हासिल किया। दीपिका का मुकाबला ओके ही युन से था। युन ने बीजिंग 2008 में कांस्य पदक जीता था। दीपिका ने शुरू में 4-2 से बढ़त बनाई, लेकिन कोरियाई तीरंदाज ने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करके लगातार गेम जीतकर 6-4 से यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने इस तरह से शंघाई में विश्व कप में तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2006 और 2009 में स्वर्ण पदक जीते थे। रिकर्व के मिश्रित टीम फाइनल में अमेरिका के ब्राडी एलिसन और खाटुना लोरिग ने तालुकदार और दीपिका की भारतीय जोड़ी को 154-146 से हराया।
भारत की चीन के हाथों करारी हार
- Details
- Published on Monday, 20 May 2013 02:28
कुआलालम्पुर। भारत को सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने ग्रुप के शुरुआती मैच में रविवार को यहां चीन की मजबूत टीम के हाथों 0-5 से करारी हार झेलनी पड़ी। केवल पी वी सिंधु ही महिला एकल में वांग यिहान को कुछ चुनौती दे पायी, लेकिन चार अन्य खिलाड़ियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। सिंधु ने यह मैच 21-19, 16-21, 14-21 से गंवाया। ग्रुप-ए का यह मुकाबला मिश्रित युगल मैच से शुरुआत हुआ। तरुण कोना और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी केवल 29 मिनट में च्यांग नान और झाओ युनलेई से 10-21, 13-21 से हार गई। दूसरे मैच में पी कश्यप पुरुष एकल में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी चेन लोंग का कोई जवाब नहीं दे पाए, जिन्होंने यह मैच 21-11, 21-9 से जीता। अक्षय देवालकर और प्रणव चोपड़ा पुरुष युगल में लियु झियोओलोंग और कियु
इंटरनेट पर भी है आईपीएल लोकप्रिय
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 19:10
दिल्ली। इंटरनेट पर इंडियन प्रीमियर लीग के मैच देखने वालों की संख्या में आईपीएल छह के दौरान 52 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के दो मैचों को सबसे अधिक दर्शकों ने देखा। गूगल इंडिया के मीडिया सेल्स प्रमुख प्रवीण शर्मा ने मैचों की वेब स्ट्रीम करने वाली कंपनी टाइम्स इंटरनेट के साथ संयुक्त बयान में कहा कि अतीत में हमने देखा था कि इंटरनेट पर पहले दो हफ्तों में दर्शकों की संख्या में इजाफा होता है और इसके बाद अंतिम हफ्ते में संख्या बढ़ती है। उन्होंने कहा इस साल पूरे टूर्नामेंट के दौरान वृद्धि में निरंतरता रही है।
अमित को जूनियर हॉकी टीम की कमान
- Details
- Published on Monday, 20 May 2013 02:24
नई दिल्ली। अमित रोहिदास साल के अंत में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए 23 मई से पांच जून तक आयोजित यूरोपीय दौर में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे। टीम कुल छह मैच खेलेगी। वह बेल्जियम के खिलाफ 25 और 26 मई को दो मैच, हालैंड के खिलाफ 28 और 29 मई और एक जून को तीन मैच जबकि जर्मनी के खिलाफ चार जून को एक मैच खेलेगी। हॉकी इंडिया के चयनकर्ता कर्नल बलबीर सिंह, बीपी गोविंदा, हाई परफोरमेंस निदेशक रोलैंट ओल्टमैंस, अंडर 21 टीम के विदेशी कोच ग्रेग क्लार्क और कोच बलजीत सिंह सैनी के साथ सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह ने टीम का चयन किया।
आनंद ने महत्वपूर्ण बाजी में तैमूर को हराया
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 00:30
नार्वे। विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव को हराकर नार्वे शतरंज 2013 सुपर टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। आनंद के लिये यह अच्छा दिन था क्योंकि उन्होंने इस महत्वपूर्ण बाजी में काले मोहरों से जीत दर्ज की। रादजाबोव के लिये यह एक और झटका है जिनकी विश्व रैकिंग में लगातार गिरावट आ रही है। एक पूरा अंक हासिल करने से आनंद के अब संभावित सात में से चार अंक हो गये हैं। रूस के सर्गेइ कार्जाकिन ने पांचवें दौर में नार्वे के मैगनस कार्लसन से हारने और छठे दौर में आनंद से अंक बांटने के बाद हिकारू नकामुरा को हराकर अच्छी वापसी की।



























