किंग्स ने दिल्ली को दी शिकस्त

धर्मशाला। शान मार्श, कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और डेविड मिलर की शानदार पारियों से किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल- 6 मैच में यहां रोचक मैच में 7 रन से जीत दर्ज की। किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 171 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान गिलक्रिस्ट ने एक बार फिर विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 26 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 42 रन बनाए, जबकि मार्श ने 44 गेंदों में 45 रन की अपनी पारी में सात बार गेंद को सीमारेखा के पार भेजा।

Read more...

सनराइजर्स की निगाह प्लेआफ पर टिकी

हैदराबाद। राजस्थान रायल्स की टीम अपने तीन खिलाड़ियों की स्पाट फिक्सिंग में गिरफ्तारी से उबरकर आज यहां जब अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाह क्वालीफायर्स में जगह बनाने पर होगी। तेज गेंदबाज एस श्रीसंत सहित रायल्स के तीन खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर दिया था जिससे टीम सकते में है। रायल्स के अभी 20 अंक हैं और उसने प्ले आफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर दी है, लेकिन वह यह मैच जीतकर क्वालीफायर में खेलने का मौका बनाने की कोशिश करेगा ताकि एलिमिनेटर से बच सके।

Read more...

आरसीबी की वारियर्स पर रोमांचक जीत

पुणे। बल्लेबाजों के धमाल के बाद गेंदबाजों के कमाल से रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने यहां पुणे वारियर्स पर 17 रन की जीत दर्ज की। पुणे की टीम की यह लगातार छठी हार है। आरसीबी ने सौरभ तिवारी और एबी डिविलियर्स के अर्धशतक से धीमी शुरुआत के बावजूद तीन विकेट पर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पुणे की टीम रोबिन उथप्पा और एंजेलो मैथ्यूज की उम्दा पारियों के बावजूद नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से आर विनय कुमार ने 31 रन देकर तीन, जबकि मुरली कार्तिक ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। आरपी सिंह, मोइसेस हैनरिक्स और क्रिस गेल के खाते में एक एक विकेट आया। डिविलियर्स ने सिर्फ 23 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के जड़ने के अलावा हैनरिक्स के साथ चौथे विकेट की 68 रन की अटूट साझेदारी की।

Read more...

रैना का विस्फोटक शतक

चेन्नई। सुरेश रैना की शतकीय पारी से पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार सातवीं जीत दर्ज की। रैना ने 53 गेंद में सात चौके और आधे दर्जन छक्कों की मदद से पूरे 100 रन बनाए, जिससे टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में चार विकेट पर 186 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। उत्तर प्रदेश का बायें हाथ का यह खिलाड़ी इस तरह मौजूदा सत्र में शतक जड़ने वाला तीसरा बल्लेबाज बन गए। इससे पहले क्रिस गेल और शेन वाटसन ने आईपीएल छह में सैकड़े जमाये हैं। इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने शान मार्श के 51 गेंद में आठ चौके और दो छक्के से 73 रन और डेविड मिलर के अर्धशतक के बावजूद निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

Read more...

रायल्स-केकेआर के बीच रोचक भिंड़त होगी

कोलकाता। कई लोगों को लगने लगा है कि पिछले साल की उसकी खिताबी जीत महज तुक्का थी एक ओर जहां दिल्ली डेयरडेविल्स जैसी टीमें जीत की राह पर लौटने लगी है, वहीं केकेआर ने अपनी गलतियों से सबक नहीं लिया है । कप्तान गौतम गंभीर अपना अड़ियल रवैया बदलने को तैयार ही नहीं हैं । सात हार झेल चुकी केकेआर को दिल्ली ने सात विकेट से हराया । इसमें टास जीतने के अलावा कुछ भी गंभीर के पक्ष में नहीं रहा । उनकी आधी टीम 50 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी । गंभीर अपनी गलती से एक बार फिर रन आउट हुए । पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर केकेआर ने सात विकेट पर 136 रन बनाए । युसूफ पठान और जाक कैलिस ने एक बार फिर निराश किया ।

Read more...