देश में दाल की कमी बनी रहेगी

नई दिल्ली। संसद की लोक लेखा समिति ने कहा है कि सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद लंबे समय तक दालों की मांग और आपूर्ति में व्यापक अंतर लंबे समय तक बना रहेगा। समिति ने लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2016-17 तक देश में दालों की मांग 220 लाख टन प्रतिवर्ष तक पहुंचने की संभावना है जबकि इसी अवधि तक आपूर्ति महज 210 लाख टन तक रहने की उम्मीद है। समिति ने कहा कि देश में दालों की उपलबधता प्रति व्यक्ति घट रही है। वर्ष 1951 में प्रतिव्यक्ति 59 ग्राम उपलबध थी जबकि वर्ष 2009 तक यह उपलब्धता घटकर 37 ग्राम प्रति व्यक्ति रह गई। सरकार ने दालों की आपूर्ति बढाने के लिए अनेक योजनाओं का आरंभ किया है जिसमें राष्ट्रीय दलहन खाद्य सुरक्षा मिशन और तिलहन, दलहन, पाम और मक्का एकीकृत योजना शुरू की है।

Read more...

सबसे बड़े सौदों में है यूनिलीवर सौदा

नई दिल्ली। इस साल अब तक हुए सबसे बड़े विलय एवं अधिग्रहण सौदों में यूनिलीवर पीएलसी द्वारा हिंदुस्तान यूनिलीवर में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.4 अरब डॉलर की बोली भी शामिल है। निवेश के सौदे के लिहाज से सबसे बड़े सौदों में पांचवें नंबर पर रखा गया है। डीलाजिक ने एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला है। एंग्लो डच कंपनी यूनिलीवर पीएलसी ने कहा कि वह हिंदुस्तान यूनिलीवर में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने के लिए 5.4 अरब डॉलर (29,380 करोड़ रुपए से अधिक) की राशि खर्च करेगी।

Read more...

सोने में 30 फीसदी की गिरावट के आसार

मुंबई। यूरोप के बड़े बैंकों में से एक एबीएन एमरो ने भी सोने और चांदी पर अपना अनुमान घटा दिया है। एबीएन एमरो बैंक के मुताबिक अगले साल के अंत तक ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम 1,000 डॉलर तक गिर सकता है। यानि मौजूदा स्तर से सोने में करीब 30 फीसदी की गिरावट आ सकती है। सोना ही नहीं चांदी में भी भारी गिरावट आ सकती है। एबीएन एमरो बैंक के मुताबिक चांदी के इसी साल जून तक 20 डॉलर तक गिरने का अनुमान है। यानि अगले 2 महीने में चांदी मौजूदा स्तर से करीब 15 फीसदी तक लुढ़क सकती है। गौर करने वाली बात ये है कि इसी महीने गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर

Read more...

टाटा स्टील बंद करेगा ब्रिटिश अनुसंधान केंद्र

लंदन। टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने दो अनुसंधान एवं विकास केंद्रों को बंद कर यह काम भारत में स्थानांतरित कर सकती है। इससे यहां 300 से 400 लोगों की नौकरी खत्म हो जाएगी। ब्रिटेन एक अखबार के अनुसार कंपनी ने सरकार को इस बारे में आगाह कर दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि टाटा स्टील अपने इस अनुसंधान केंद्र को नीदरलैंड और भारत में स्थानांतरित कर सकती है। इससे ब्रिटेन में 300-400 लोगों की नौकरी जा सकती है। खबर के मुताबिक कंपनी ने उत्तर पूर्वी इंग्लैंड के टीसाइड के टेक्नोलॉजी केंद्र और दक्षिण यार्कशायर में रादरहम केंद्र को 18 महीने के अंदर बंद करने की योजना बनाई है।

Read more...

छह सप्ताह के उच्च स्तर पर सेंसेक्स

मुंबई। वाहन, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस, धातु और बैंकिंग शेयरों में अंतिम दौर की खरीदारी से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 227.49 अंक की बढ़त के साथ 19,407 अंक पर पहुंच गया, जो इसका छह सप्ताह से अधिक का उच्च स्तर है। डेरिवेटिव खंड में मासिक निपटान तथा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से यहां धारणा को बल मिला। बंबई शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का रुख रहा और सेंसेक्स 227.49 अंक की बढ़त के साथ 19,406.85 अंक पर पहुंच गया। सेसेंक्स ने इससे पहले यह स्तर 15 मार्च को देखा था। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.40 अंक की बढ़त के साथ 5,900 अंक का स्तर

Read more...