सेंसेक्स 103 अंक लुढ़का
- Details
- Published: Wednesday, 19 June 2013 00:04
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक प्रोत्साहनों को जारी रखने के मुद्दे पर बैठक से पहले कमजोर वैश्विक रुख के बीच ब्याज दर आधारित शेयरों में गिरावट से बंबई शेयर बाजार में दो दिन की तेजी को बे्रक लगा और सेंसेक्स 103 अंक के नुकसान से एक सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे आ गया। बैंकिंग, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, पीएसयू, पूंजीगत सामान तथा बिजली कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली दबाव दिखा। रिफाइनरी, एफएमसीजी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में भी मुनाफावसूली रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19,329.17 अंक पर मामूली सुधार के साथ खुलने के बाद 19,191.37 से 19,383.61 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में सोमवार की तुलना में 102.59 अंक या 0.53 प्रतिशत के नुकसान से 19,223.28 अंक पर बंद हुआ। पिछले दो दिन में सेंसेक्स 498.71 अंक या 2.65 प्रतिशत चढ़ा था। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेेंज का निμटी 36.45 अंक या 0.62 प्रतिशत के नुकसान से 5,813.60 अंक पर आ गया। एक समय यह 5,863.40 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। एमसीएक्स का एसएक्स 40 सूचकांक 44.81 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 11,413.03 अंक पर आ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कारोबारियों ने सतर्कता का रुख अपनाया। फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक आज शुरू हो रही है। निवेशकों की निगाह उन संकेतों पर है कि क्या फेडरल रिजर्व हाल में सप्ताहों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के मद्देनजर 85 अरब डालर की मासिक बांड खरीद में कुछ कमी करेगा। जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोरी, रुपये में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से बाजार दबाव में आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट एनटीपीसी के शेयर में आई। आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरावट के रच्च्ख के साथ बंद हुए। ट्राई द्वारा रोमिंग पर कॉल और एसएमएस दरों में कमी के बाद भारती एयरटेल का शेयर 1.6 प्रतिशत नीचे आ गया।
शेयर बाजार में तेजी जारी सेंसेक्स 148 अंक बढ़ा
- Details
- Published: Tuesday, 18 June 2013 00:59
मुंबई। वाहन, आईटी तथा तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में आज करीब 148 अंक की तेजी आई। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की मध्य तिमाही समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती नहीं की है, लेकिन इसका बाजार पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा। केंद्रीय बैंक ने हालांकि निकट भविष्य में दरों में कटौती का जरूर आश्वासन दिया है जिसका संभवत: बाजार पर प्रभाव पड़ा है। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिवस है जब बाजार में तेजी आई है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.94 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,325.87 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 19,344.28 तथा 19,084.68 अंक पर रहा। इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 351 अंक चढ़ा था। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निμटी 41.65 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,850.05 अंक पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सकारात्मक रूख तथा निचले भाव पर शेयरों की लिवाली से बाजार धारणा को मजबूती मिली। बाजार भागीदारों की उम्मीदों के अनुरूप रिजर्व बैंक ने खाद्य मुद्रास्फीति में तेजी, रुपए विनिमय दर में गिरावट का हवाला देते हुए नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया।
सेंसेक्स 298 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर पर
- Details
- Published: Wednesday, 12 June 2013 00:03
मुंबई। रुपए की विनिमय दर में तेज गिरावट का सिलसिला जारी रहने के मद्देनजर स्थानीय शेयर बाजारों में बिकवाली बढ़ गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 298.07 अंक टूटकर बंद हुआ। कोयला मुद्दे पर नए घटनाक्रम से कारोबार के दौरान जिंदल स्टील का शेयर 24 प्रतिशत तक टूट गया। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 58.98 के सर्वकालिक न्यूनतम स्तर पर आ गया। रुपए पर दबाव को देखते हुए रिजर्व बैंक द्वारा अगले सप्ताह मौद्रिक नीति की समीक्षा के समय नीतिगत ब्याज दर में कमी किए जाने की संभावना घट गई है जब कि उद्योगों में नरमी का दौर बना हुआ है। कोयला आबंटन घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दाखिल नए एफआईआर में नवीन जिंदल और उनकी कंपनी का नाम आने से जिंदल स्टील का शेयर 24 प्रतिशत तक टूट गया। हालांकि बाद में यह कुछ सुधरा और 15.18 प्रतिशत नीचे 226.35 रुपए पर बंद हुआ। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स नरमी के साथ खुला और दिनभर कमजोर ही रहा और अंतत: 298.07 अंक टूटकर 19,143 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने इससेपहले यह स्तर 22 अप्रैल को देखा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.20 अंक की गिरावट के साथ 5,788.80 अंक पर बंद हुआ। एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स..40 सूचकांक 165.35 अंक नीचे 11,367.34 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि रुपए में तेज गिरावट से रिजर्व बैंक द्वारा 17 जून को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में दरों में कटौती करने की गुंजाइश घट गई है। रुपए में गिरावट से कच्चा तेल जैसी वस्तुओं पर दबाव पड़ेगा जिससे राजकोषीय घाटा और बढ़ेगा। अन्य एशियाई बाजारों में ज्यादातर 0.54% और 1.45% के दायरे में गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह, यूरोपीय बाजार भी नीचे कारोबार कर रहे थे। स्थानीय बाजार में सेंसेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयर टूटकर बंद हुए, जबकि 5 कंपनियों के शेयर भाव में बढ़त दर्ज की गई। एनटीपीसी पिछले स्तर पर टिका रहा।
213 अंक गिरा सेंसेक्स
- Details
- Published: Thursday, 13 June 2013 23:42
मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.97 अंक गिरने के बाद 18827.16 और एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 61.19 अंक गिरने के बाद 5699.10 पर बंद हुआ। इससे पहले, शुरुआती कारोबार के दौरान बंबई शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 225 अंक की गिरावट के साथ 19,000 से नीचे चला गया था।
शेयर बाजारों के कर्मचारी खर्च में इजाफा
- Details
- Published: Tuesday, 11 June 2013 00:28
नई दिल्ली। बाजार में पैर जमा रहे देश के सबसे नए शेयर बाजार एमसीएक्स-एसएक्स का कर्मचारी खर्च पिछले वित्त वर्ष में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा। एमसीएक्स स्टाक एक्सचेंज 2012-13 में 21.5 करोड़ रुपए फायदे में रहा। इससे पिछले साल इसे 2.6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। वर्ष के दौरान इसका कर्मचारी खर्च 51 प्रतिशत बढ़कर करीब 26 करोड़ रुपए हो गया। एनएसई और बीएसई का कर्मचारियों पर होने वाला खर्च भी 31 मार्च 2013 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान क्रमश: नौ प्रतिशत और चार प्रतिशत बढ़ा। तीनों शेयर बाजारों के सालाना वित्तीय नतीजे के आकलन से स्पष्ट है कि वित्त वर्ष 2012-13 में एनएसई का कर्मचारियों पर खर्च 77.52 करोड़ रुपए रहा, जबकि बीएसई में यह खर्च 80 करोड़ रुपए से अधिक रहा। तीनों स्टॉक एक्सचेंज का कर्मचारियों पर होने वाला खर्च 14 प्रतिशत बढ़कर करीब 180 करोड़ रुपए हो गया। इन तीनों शेयर बाजारों का लाभ वर्ष के दौरान 14 प्रतिशत बढ़कर 1007 करोड़ रुपए रहा। इसमें एनएसई का लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 878 करोड़ रुपए और बीएसई 39% बढ़कर 108 करोड़ रुपए रहा।


























