प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ा सकती है सरकार

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ओएनजीसी, आयल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से निकाली जाने वाली घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ाने की तैयारी में है। मंत्रालय ने गैस की कीमतों में वृद्धि कर 6.7 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) करने का एक प्रस्ताव तैयार किया है। यह मूल्य मौजूदा दर से 2.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू अधिक है। इस बाबत मंत्रालय की ओर से कैबिनेट का मसौदा तैयार किया जा चुका है। इसे जल्द कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। फिलहाल ओएनजीसी, आयल इंडिया और निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्राकृतिक गैस के लिए 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू का भुगतान करना पड़ता है।

Read more...

वैश्विक कॉफी निर्यात में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन (आईसीओ) के अनुसार वियतनाम और इंडोनेशिया से कॉफी के निर्यात में भारी तेजी के कारण अक्टूबर-सितंबर 2012-13 की पहली छमाही में वैश्विक कॉफी निर्यात सात प्रतिशत बढ़कर 5.61 करोड़ बोरी रहा। कॉफी वर्ष 2011-12 की अक्टूबर से मार्च की अवधि में यह पांच करोड़ 24.1 लाख बोरी था। कॉफी की एक बोरी 60 किग्रा दाना होता है। आईसीओ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस तेजी का मुख्य कारण रोबस्टा काफी के निर्यात में भारी तेजी है जो चालू वर्ष की पहली छमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 2.22 करोड़ बोरी रहा। आईओसी ने कहा कि यह गौर करने की बात है कि वियतनाम ने ब्राजील की बराबरी करनी शुरू कर दी है तथा इंडोनेशिया का निर्यात भी मजबूत है।

Read more...

बाजार में आएगी आफर फॉर सेल की बाढ़

मुंबई। अगले कुछ दिनों तक बाजार में आफर फॉर सेल (ओएफएस) की बाढ़ जैसी आने वाली है। इसके लिए प्राइवेट लिस्टेड कंपनियों के पास तो वक्त वैसे भी बहुत कम है। ब्रोकरेज हाउस बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच के मुताबिक 3 जून तक 48 लिस्टेड कंपनियों में प्रमोटरों को अपनी हिस्सेदारी 75 फीसदी के स्तर तक लानी है। साथ ही अगस्त तक 12 सरकारी कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी 90 फीसदी तक लानी है। बैंक आफ अमेरिका मैरिल लिंच के मुताबिक 3 जून तक बाजार में करीब 9,500 करोड़ रुपए के ओएफएस आएंगे। जबकि अगस्त तक करीब 13,000 करोड़ रुपए के ओएफएस बाजार में आ जाएंगे। सरकारी कंपनियों में करीब 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश होगा।

Read more...

अनिल ने दिया रुपया-युआन- डॉलर व्यापार पर जोर

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति अनिल अंबानी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच आपसी सहयोग और बढ़ाने के लिए दोनों देशों के कारोबारियों को रुपया- युआन-डॉलर में व्यापार बढ़ाना चाहिए। चीन की मुद्रा रेंमिन्बी यानी आरएमबी युआन की ही प्राथमिक इकाई है। इसे पीपुल्स करेंसी भी कहा जाता है। पहले भारत-चीन सीईओ फोरम की अध्यक्षता करते हुये अंबानी ने रिजर्व बैंक द्वारा तय एक अरब डॉलर की सीमा तक पहुंचने के लिए रुपया आरएमबी डॉलर व्यापार के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा रुपया कि आरएमबी डॉलर व्यापार की सीमा 2012 में तय की गई थी, लेकिन इस प्रणाली के तहत कोई व्यापार नहीं हुआ।

Read more...

1.8 अरब डॉलर के शेयर बेच सकती हैं कंपनियां

मुंबई। न्यूनतम 25 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता के नियम पूरे करने के लिए अगले पांच सप्ताह में निजी क्षेत्र की 48 कंपनियों द्वारा करीब 1.8 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचे जाने की संभावना है। बैंक आफ अमेरिका मेरिल लिंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय करीब 48 कंपनियां ऐसी हैं जिनमें सार्वजनिक शेयरधारिता 25 प्रतिशत से कम है। इनमें अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, ओमैक्स, बजाज कार्प, सन टीवी नेटवर्क, फोर्टिस हेल्थकेयर, एस्सार पोर्ट्स और जेएसडब्ल्यू एनर्जी शामिल हैं। ऐसी कंपनियों की सूची में टाटा टेलीसर्विसेज, टाटा कम्युनिकेशंस, बर्जर पेंट्स, अस्त्राजेनेका फार्मा, ओबेराय रीयल्टी और थामस कुक भी शुमार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल मिलाकर इन कंपनियों को नियमों का अनुपालन करने के लिए 1.8 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचने की जरूरत पड़ेगी।

Read more...