टाटा स्टील बंद करेगा ब्रिटिश अनुसंधान केंद्र
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 17:35
लंदन। टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने दो अनुसंधान एवं विकास केंद्रों को बंद कर यह काम भारत में स्थानांतरित कर सकती है। इससे यहां 300 से 400 लोगों की नौकरी खत्म हो जाएगी। ब्रिटेन एक अखबार के अनुसार कंपनी ने सरकार को इस बारे में आगाह कर दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि टाटा स्टील अपने इस अनुसंधान केंद्र को नीदरलैंड और भारत में स्थानांतरित कर सकती है। इससे ब्रिटेन में 300-400 लोगों की नौकरी जा सकती है। खबर के मुताबिक कंपनी ने उत्तर पूर्वी इंग्लैंड के टीसाइड के टेक्नोलॉजी केंद्र और दक्षिण यार्कशायर में रादरहम केंद्र को 18 महीने के अंदर बंद करने की योजना बनाई है। इससे ब्रिटेन के औद्योगिक आधार को एक बड़ा झटका लग सकता है, जो पहले से ही संकट में घिरा है।
जांच के बावजूद लॉबिंग कर रही वॉलमार्ट
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 17:32
वाशिंगटन। अमेरिका की दिग्गज मल्टी ब्रांड रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने लॉबिंग के आरोप में अपने खिलाफ भारत में चल रही जांच के बावजूद भारतीय रिटेल सेक्टर में प्रवेश के लिए अमेरिका में लॉबिंग जारी रखी है। अमेरिकी संसद में इस संबंध में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2013 की पहली तिमाही में वॉलमार्ट में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को लेकर लॉबिंग फर्म की सेवाओं का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी संसद के सदन सीनेट और हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 22 अप्रैल को पेश की गई 17 पन्नों की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट ने बीती तिमाही के दौरान करीब 50 मुद्दों पर विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों के साथ लॉबिंग पर कुल 18.4 लाख डॉलर की राशि खर्च की।
कच्चा तेल नौ महीने के निचले स्तर पर
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 17:26
न्यूयार्क। अमेरिका में खुदरा बिक्री के आंकड़ों में अप्रत्याशित कमी से दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत की सेहत को लेकर संशय की स्थिति बनी। जिससे आगे मांग कमजोर पड़ने की आशंका में अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चा तेल 9 महीने के न्यूनतम स्तर 101 डॉलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया। लंदन ब्रेंट क्रूड का मई वायदा 103.11 डॉलर प्रति बैरल बोला गया। बीच करोबार में एक समय इसने 101.89 डॉलर प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर को भी छुआ। अमेरिकी स्वीट क्रूड का वायदा 2.22 डॉलर प्रति बैरल उतरकर 91.29 डॉलर प्रति बैरल रहा। अमेरिकी तेल भंडारों का स्तर बढ़ने से भी तेल कीमतों पर दबाव देखा गया। अमेरिका में मार्च महीने में खुदरा बिक्री के आंकड़ों में पिछले तीन महीनो के दौरान लगातार दूसरी बार गिरावट आई, इससे अप्रैल में उपभोक्ता धारणा कमजोर बनी रही।
‘निवेश पर प्रतिबंध नहीं लगा रहा है भारत’
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 17:29
वाशिंगटन। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भारत की ओर से निवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के दरवाजे क्रमिक तरीके से अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए खुल रहे हैं। चिदंबरम ने कहा कि मुझे लगता है कि सही नजरिए से देखने का तरीका यह है कि हम प्रतिबंध नहीं लगा रहे हैं। हम धीरे-धीरे अपनी अर्थव्यवस्था खोल रहे हैं। हम 1991 में कहां थे और अब 2013 में हम कहां हैं इन 22 वर्षों के अंतराल में हमने भारत की लगभग 90 प्रतिशत अर्थव्यवस्था खोल दी है। उन्होंने कहा कि अब भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जो अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बंद हैं या प्रतिबंधित हैं। उन्हें भी खोल दिया जाएगा, लेकिन जिन क्षेत्रों को खोला जा रहा है वे काफी बड़े हैं। वे सभी क्षेत्र विनिर्माण से संबंधित हैं।
जनरल मोटर्स करेगी 4 अरब यूरो का निवेश
- Details
- Published on Thursday, 02 May 2013 17:22
जर्मनी। अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स वर्ष 2013-16 तक अपनी जर्मन अनुषंगी ओपेल और ब्रिटिश सहयोगी ब्रांड वाक्सहॉल में चार अरब यूरो (करीब 5 अरब डॉलर) का निवेश करेगी। पश्चिमी जर्मनी में स्थित ओपेल के मुख्यालय में जनरल मोटर्स के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी डान अकरसन ने कहा कि वैश्विक वाहन निर्माता कंपनी होने के नाते यूरोपीय देशों में जनरल मोटर्स की डिजाइन, विकास एवं विनिर्माण को पसंद किया जाता है और यूरोपीय देशों में इसकी मजबूत उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि इस निवेश ने आपेल और वाक्सहॉल मध्यम वर्ग की कारें बनाएंगी। इस निवेश के बादओपेल 2016 तक कारों के 23 नए मॉडल और 13 ट्रेन ट्रांसमिशन इकाइयां पेश करेगी।



























