बिल्डिंग को भूकंप से बचाएगा सॉफ्टवेयर

एलीकैंट (स्पेन)। स्पेन की एक सॉफ्टवेयर कंपनी एक कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर का विकास कर रही है, जो भूकंप के मामले में भवन की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगा। इसका उपयोग भूकंप क्षेत्र में निर्माण परियोजनाओं में भी किया जा सकता है। यह सॉफ्टवेयर यह बता सकेगा कि किसी भी भवन की संरचना पर उसकी दीवारों का क्या असर होगा। सॉफ्टवेयर का विकास पूर्वी स्पेन के एलीकैंट शहर की कम्पनी आकिर्टेक्टूरा, इंजीनीरिया वाई कंस्ट्रक्शन सीवाईपीई कर रही है, जिसका कारोबार 47 से अधिक देशों में फैला हुआ है, जिसमें मुख्यत: लातिन अमेरिका, पुर्तगाल और उत्तरी अफ्रीका के देश हैं।

Read more...