विंडोज 8 लैपटॉप के दाम हुए कम

सोनी और एचपी ने माइक्रोसॉफ्ट के टच बेस्ड आपरेटिंग सिस्टम वाले लैपटॉप के दाम पिछले दो सप्ताह में 2,000 रुपए से अधिक घटा दिए हैं। हालांकि, सोनी ने इसे रूटीन जॉब कहा, जबकि एचपी ने कॉमेंट करने से इनकार कर दिया। हालांकि, ऐनालिस्टों का मानना है कि प्राइस घटाने के पीछे सेल्स बढ़ाने का मकसद है। साइबरमीडिया रिसर्च के ऐनालिस्ट सुमंत मुखर्जी का कहना है कि पीसी मेकर्स के लिए यह जीवित रहने का सवाल है। मुखर्जी कहते हैं, ‘इन दिनों लोग स्मार्ट फोन खरीदने में खर्च कर रहे हैं। इससे पीसी कंपनियां फ्रेश डिमांड बढ़ाने के लिए प्राइस कट पर जोर दे रही हैं। फिर, इस समय विंडोज 8 बेस्ड पीसी की डिमांड लगातार घट रही है। कंपनियों के इस कदम को स्मार्ट मूव कहा जा सकता है।’

Read more...

एलजी ने बाजार में दो नए डुअल सिम फोन उतारे

स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाने में जुटी एलजी ने दो नए डुअल सिम फोन उतारे हैं। एलजी आप्टिमस सीरीज में एल 3 डुअल हैंडसेट बजट रेंज का फोन है, जिसमें 3.2 इंच आईपीएस स्क्रीन, 3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 512 एमबी रैम, ऐंड्रॉयड जेली बीन और 1540 मिली एंपियर की बैटरी जैसे फीचर हैं। इसका दाम 8800 रुपए एमआरपी रखा गया है। एल 7 डुअल ज्यादा बेहतर फीचर वाला हैंडसेट है। इसमें 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा है। एक गीगाहटर्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। इसमें 4.3 इंच की आईपीएस स्क्रीन है। इसमें बैटरी 2460 मिली एंपियर की है। इसमें 4 जीबी की इनबिल्ट मेमरी और 768 एमबी की रैम है। इसका दाम 18,650 रुपए एमआरपी है।

Read more...

जल्द लांच होगा अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

स्मार्टफोन की बढ़ती दीवानगी के बीच भारतीय बाजार में अब तक का सबसे सस्ता एंड्रायड फोन लांच होने वाला है। कंपनी के मुताबिक 5 इंच की स्क्रीन वाले नए फोन की कीमत 3,500 रुपये से भी कम होगी।

इसके अलावा फोन में 1 गीगा हर्ट्ज का सिंगल कोर प्रोसेसर, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, ब्लूटूथ, जीपीएस और वाइ-फाइ की सुविधा के साथ 2000 mAh की बैटरी भी होगी।

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी मोगू ने सबसे सस्ता फैबलेट 'मोगू एस 1' लांच करने की बात कही है। अपने इस प्रोजेक्ट के लिए मोगू ने एक भारतीय कंपनी से

Read more...

गैलैक्सी एस 4 का दम

सैमसंग का सबसे स्मार्ट फोन गैलेक्सी एस 4 भारतीय बाजार में आ गया है। आईफोन 5 को सीधी टक्कर देने वाले इस हैंडसेट के दाम पर सबकी नजर थी। सैमसंग ने इसकी कीमत 41,500 रुपए (एमआरपी) रखी है, जो आईफोन 5 से काफी नीचे है। बाजार में इस हैंडसेट की कीमत एमआरपी से कम रहने की पूरी संभावना है।

एस 4 कैसे है अलग

एस 3 के बाद सैमसंग ने हार्डवेयर के मोर्चे पर तो कई सुधार किए हैं, लेकिन असली वैल्यू एडिशन सॉफ्टवेयर यानी फीचरों के मोर्चे पर आया है। हार्डवेयर के नजरिए से देखें तो एस 4 की 5 इंच की स्क्रीन में काफी इंप्रूवमेंट किए गए हैं। फुल एचडी सुपर एमोलेड में आपको एचडी टीवी वाला स्क्रीन रिजॉल्यूशन

Read more...

नोकिया का सबसे सस्ता कलर फोन

दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने अपना सबसे सस्ता कलर फोन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। नए फोन का नाम 'नोकिया 105' है।

फोन को पेश करते हुए कंपनी ने बताया कि 'नोकिया 105' कंपनी का एंट्री लेवल कलर फोन है, इसकी कीमत 1,249 रुपये है। नोकिया ने नए फोन को सैमसंग और माइक्रोमैक्‍स द्वारा ‌पेश किए गए सस्ते मोबाइल्स को टक्कर देने के लिए लांच किया है।

नोकिया कम कीमत में फोन लांच करके ए‌क बार फिर से देश में अपनी पकड़ बनाना चाहता है। नोकिया 105 में ब्राइट टार्च, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक, डिजिटल

Read more...