तीन करोड़ से ज्यादा में बिकी चर्चिल की कार

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल ने जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह 4 लाख 70 हजार यूरो (करीब सवा 3 करोड़) में नीलाम हुई। चर्चिल 1940 से 1945 और 1951 से 1955 के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी कार को ईबे पर हुई नीलामी में जर्मनी के एक डीलर फैवर्क ने बेचा। डैल्मर की एकमात्र कार चर्चिल के पास ही बची थी। इस कार की नीलामी की पहली बोली मात्र एक यूरो थी, लेकिन 10 दिनों में यह बढ़ कर लगभग 5 लाख यूरो पहुंच गई। इसकी बोली लगाने वालों में हर देश के लोग शामिल थे। चर्चिल ने 1944 से 1949 तक इस कार का इस्तेमाल किया था।

Read more...

रॉयल एनफील्ड 525 सीसी से लैस

बुलेट मोटरसाइकल के शौकिनों के लिए यह खबर सनसनीखेज हो सकती है। रॉयल एनफील्ड जल्दी ही 525 सीसी के इंजन वाली बुलेट पेश करने वाली है। बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली रॉयल एनफील्ड इस साल के अंत तक वेरिएंट कॉन्टिनेंटल-जीटी नाम से लाएगी। रॉयल एनफील्ड की चेन्नई के पास ओरगडम में कंपनी का दूसरा कारखाना शुरू हुआ है। इस प्लांट में शुरुआत में डेढ़ लाख मोटरसाइकलें बनाई जाएंगी और इस साल के अंत तक क्षमता बढ़ाकर 1.75 लाख क पहुंचाई जाएगी। आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कहा कि कॉन्टिनेंटल-जीटी को लेकर हमारा काम जारी है और सब कुछ ठीकठाक रहा तो इस साल के अंत तक हम अपनी नई मोटरसाइकर भारतीय बाजार में उतार देंगे।

Read more...

Suzuki introduced GW250S

दुनिया भर में एक से बढ़कर एक शानदार बाइकों को पेश करने वाली जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपने बाइकों के विशाल रेंज में एक और इजाफा किया है। इस बार सुजुकी ने शंघाई ऑटो शो में अपनी बेहतरीन बाइक सुजुकी जीडब्‍लू 250 एस (Suzuki GW250S) को पेश किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी हुई नई बाइक भारत की सड़क पर उतरने की तैयारी में है।

15 वें शंघाई ऑटो में कंपनी ने अपनी इस नई बाइक को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को सुजुकी जीडब्‍लू 250 के तर्ज पर ही तैयार किया है यह पिछले मॉडल का अपग्रेटेड वर्जन है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुजुकी अपनी इस बाइक को भारतीय बाजार में भी पेश कर सकती है। आपको बता दें कि सुजुकी की इस बाइक को इजानुमा के नाम से भी जाना जाता है। आइये तस्‍वीरों में देखें सुजुकी जीडब्‍लू 250 एस को और जाने इस बेहतरीन बाइक कें बारें में।

Read more...

अशोक लेलैंड पेश करेगा स्‍टाईल एमपीवी

भारतीय ग्राहकों के बीच हाल ही दिनों से एमपीवी यानी की मल्‍टी परपज व्‍हीकल ज्‍यादा लोकप्रिय हो रही हैं। भारतीय ग्राहकों के बीच इनकी बढ़ती लोकप्रियता का मुख्‍य कारण इनकी बजट में कीमत, माइलेज और बेहतर स्‍पेश है। सभी की इच्‍छा होती है कि वो अपने वाहन का प्रयोग अपने इच्‍छानुसार करें और एक साथ ज्‍यादा से ज्‍यादा लोक कार में सफर कर सकें। इन्‍ही मनोदशाओं को देखते हुए देश में प्रतिवर्ष कई बेहतरीन एमपीवी मॉडल पेश की जा रही है।

एमपीवी वाहनों के इस दौड़ में अब एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। देश की सड़कों पर विशेषकर हैवी व्‍हीकल्‍स का अनुभव रखने वाली देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड भी भारतीय बाजार में अपनी पहली एमपीवी वाहन को पेश करने जा रही है। अशोक लेलैंड की इस पहली एमपीवी का नाम स्‍टाईल है। जी हां, कंपनी ने बीते ऑटो एक्‍सपो के दौरान अपनी इस एमपीवी को देश के सामने पेश किया था।

Read more...

टू इन वन वाहन तैयार

अगर आपको खुला सड़क पर सनसनीखेज रफ्तार और कार की सहूलियत दोनों चाहिए तो आपके लिए एक टू इन वन वाहन तैयार है.

कार की तरह दिखने वाली असल में यह एक सुपरबाइक है. सी-1 नाम की यह भविष्य की बाइक टू सीटर है. इस बाइक में कार की सुरक्षा के साथ बाइक का मजा भी है.

अगले साल के अंत तक यह सड़कों पर आ जाएगी. यह कार जाम और प्रदूषण से बचाव का अब तक का सबसे उम्दा विकल्प बतायी जा रही है.

Read more...