अपने कंप्यूटर को तुरंत शटडाऊन कैसे करें?

कंप्यूटर पर काम करते समय अचानक अगर आपको कहीं जाना पड़ जाए तो आप क्या करेंगे जाहिर सी बात है कंप्यूटर का सीधे स्विच आॅफ कर देंगे, मगर क्या आप जानते है ऐसा करना आपके कंप्यूटर के लिए कितना हानिकारक हो सकता है। रमेश हमेशा अपने कंप्यूटर को डायरेक्ट बंद कर देता था और दोस्तों में शेखी बघारता था, लेकिन जब एक दिन उसका कंप्यूटर आन नहीं हुआ, तो उसे पता चला कि उसका यह शॉर्टकट अपनाना आज उसके लिए सिरदर्द बन गया है। अब उसे पता चल गया है, तो अपने कंप्यूटर को सावधानी से बंद करने लगा है। कंप्यूटर को डायरेक्ट शटडाउन करने से उसमें रन कर

Read more...

दो भारतीयों ने बनाया आकार बदलने वाला मोबाइल

नई दिल्ली। इसे हकीकत में बदल दिखाया है भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ श्रीराम सुब्रमणयम ने। सुब्रमणयम ने एक ऐसा फोन पेश किया है, जिसका साइज आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। यूनिवर्सिटी आफ ब्रिसटोल में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर सुब्रमणयम ने बताया कि यह अपनी तरह का दुनिया का पहला मोबाइल है, इसके साइज में आसानी से बदलाव किया जा सकता है। डिजाइन में बदलाव होने वाले इस फोन को शोधकर्ताओं ने 'मोरफी' नाम दिया है। मोबाइल को तैयार करने वाली टीम को उम्मीद है कि मोरफी नेक्सट जेनरेशन फोन साबित होगा। फोन को तैयार करने में सुब्रमणयम का साथ उनके एक विद्यार्थी अभिजीत कार्निक ने दिया है।

Read more...

बोनसाई ट्री चार्ज करेगा आपका मोबाइल

फ्रांस के एक डिजाइनर ने एक अनोखा बोनसाई ट्री तैयार किया है। यह आपके कॉफी टेबल पर न केवल देखने में खूबसूरत लगेगा, बल्कि सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर आपके मोबाइल और दूसरे गैजेट्स को चार्ज भी करेगा।

डिजाइनर विवियन मुलर द्वारा तैयार किए गए ‘द इलेक्ट्री प्लस’ में 27 सिलिकॉन सौर पैनल लगे हैं। इन्हें ‘पत्तियां’ भी कह सकते हैं। यूजर इन पत्तियों को अपने हिसाब से सजाकर ट्री को अनोखा दिखा सकते हैं।

Read more...

अब पानी से चार्ज होगा आपका मोबाइल

अब मोबाइल फोनको चार्ज करने के लिए आपको बार-‍बार बिजली के स्वीच को ढूंढने की जरूरतनहीं पड़ेगी। स्वीडन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससेआपका मोबाइल बिना बिजली के चार्ज हो जाएगा।

स्वीडन के केटीएच रॉयलइंस्टीट्‍यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो नमक के पानीसे बिजली पैदा कर आपके मोबाइल के बैटरी की जिंदगी को 3 वॉट तक बढ़ा सकताहै। यह आपके पास ऐसा आईफोन है जिसकी बैटरी क्षमता 25 से 100 प्रतिशत के बीचहै और अगर आप किसी जंगल में है तो अपने आईफोन को किसी भी तालाब या पानीमें चार्ज कर सकते हैं।

Read more...

एक ऐसा रोबोट, जो बदल सकता है अपना आकार

एक ऐसा रोबोट विकसित करने का दावा किया गया है, जो आसानी से अपना आकार बदल सकता है। इसको ‘मिली मोटेन’ नाम दिया गया है। इसे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। इसकी मदद से कई कामों को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि उनका कहना है कि इस पर अभी और काम किया जाना है।

इस रोबोट को 2012 इंटेलीजेंट रोबोट्स एंड सिस्टम कांफ्रेंस में भी प्रदर्शित किया जा चुका है। खुद को एक आकार से दूसरे आकार में बदलने के लिए यह रोबोट इलेक्ट्रो परमानेंट मोटर का इस्तेमाल करता है, जो इलेक्ट्रोमैनेट्स के समान है। इसका इस्तेमाल कबाड़खाने

Read more...