ग्वालियर
मुरैना। अंबाह थाना पुलिस ने शनिवार को वारदात की नियत से घूम रहे नंदा उर्फ ललित पुत्र रामराज सिंह तोमर निवासी भुआ का पुरा को नहर की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। नंदा के कब्जे से एक कट्टा व राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।