सेलेना के लिए बीबर खरीद रहे हैं सगाई की अंगूठी?
- Details
- Published on Tuesday, 21 May 2013 19:07
पॉप स्टार जस्टिन बीबर के बारे में खबर है कि वह अपनी प्रेमिका सेलेना गोमेज के लिए हीरे की एक अंगूठी खरीद रहे हैं। बीबर और सेलेना का रिश्ता बनता-बिगड़ता रहा है। डेली स्टार की खबरों के मुताबिक, 19 वर्षीय गायक ने बेवर्ली हिल्स के जौहरी नील लेन को 650,000 पाउंड कीमत की एक अंगूठी तैयार करने के लिए कहा है। कहा जा रहा है कि बीबर यह अंगूठी जुलाई में सेलेना के 21 वें जन्मदिन पर तोहफे में देंगे।
‘सीक्रेट डॉटर’ को पर्दे पर उतारेंगी दीपा मेहता
- Details
- Published on Friday, 17 May 2013 00:07
उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के बाद भारत-कनाडियाई मूल की निर्देशक दीपा मेहता अब शिल्पी सोमाया गौडा के उपन्यास ‘सीक्रेट डॉटर’ को बड़े पर्दे पर उतार रही हैं। मेहता फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम कर रही हैं। इसका निर्माण साइलेंट जो इंक के जोड़ी कोलेरो और मोंग्रेल मीडिया के हुस्सैन अमरशी द्वारा किया जाएगा। ‘सीक्रेट डॉटर’ दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानी है। बच्चा गोद देने के लिए विवश किया जाता है।



























