मनीष पॉल ने ‘तेरे बिन लादेन’ की शूटिंग शुरू की

टीवी अभिनेता मनीष पॉल की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मिकी वायरस’ भले ही अभी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई है लेकिन पॉल के खाते में अभिषेक शर्मा की वर्ष 2010 की हिट हास्य फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ की मुख्य भूमिका जरूर आई है। पॉल फिल्म में एक नया चरित्र निभा रहे हैं जो फिल्म की कहानी को नई दिशा देगा। पॉल ने कहा, ‘‘फिल्म में मैं फिल्म के पुराने कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका निभा रहा हूं। ‘मिकी वायरस’ की शूटिंग खत्म होने से पहले ही मेरे पास इस फिल्म का प्रस्ताव आया था।

Read more...

विलेन का किरदार भी निभाना चाहते हैं रणवीर

सांवरिया, बचना ऐ हसीनो, रॉकस्टार और बरफी जैसी कई फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभा चुके रणबीर कपूर अब फिल्मों मे नकारात्मक किरदार भी निभाने की ख्वाहिश रखते है। बॉलीवुड में चर्चा है कि रणवीर अपनी रोमांटिक इमेज में बंधे रहना नहीं चाहते है और फिल्मों में अलग अलग किरदार निभाने की ख्वाहिश रखते है। रणवीर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह ही अब फिल्मों में नेगेटिव किरदार भी निभाने की हसरत रखते है।

Read more...

अजय-सोनाक्षी की जोड़ी फिर से मचा सकती है धूम

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देगवन और सोनाक्षी सिंहा की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेर सकती है। बालीवुड में इन दिनो चर्चा है कि प्रभुदेवा एक फिल्म का निर्देशन करने जा रहे है जिसमें अजय और सोनाक्षी की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती है। इस अनाम फिल्म में विक्की डोनर फेम यामी गौतम भी काम करने जा रही है।

Read more...

घनचक्कर के लिए लाइव प्रमोशन देंगे इमरान

बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी और जाने माने गायक अलताफ राजा अपनी आने वाली फिल्म घनचक्कर के लिए लाइव प्रमोशन करने जा रहे है। बालीवुड में चर्चा है कि इमरान और अलताफ घनचक्कर के प्रमोशन के लिए दिल्ली, अहमदाबाद और इंदौर का दौरा करेगें और वहां लाइव प्रमोशन देगे। बताया जाता है यह प्रमोशन 15 जून के बाद से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि घनचक्कर से अलताफ राजा बॉलीवुड में कम बैक कर रहे हैं।