अविका का नया अंदाज

धारावाहिक ससुराल सिमर का में अपनी भूमिका से सबको प्रभावित करने वाली अविका गोर ने अपने को-स्टार मनीष रायसिंघानी को भी खासा इंप्रेस कर दिया। एक डांस सीन में अविका और मनीष को क्लासिकल डांस परफॉर्म करना था, जिसमें मनीष सफल नहीं हो पा रहे थे, तो उनकी मदद के लिए अविका टीचर की भूमिका में आ गइं और मनीष को सभी स्टेप्स सफलतापूर्वक सिखा दिए।

Read more...

आदित्य है सबसे बड़ा ड्रामेबाज

इस साल जनवरी में शुरू हुए शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के नन्हे-मुन्ने ड्रामेबाजों ने सभी का दिल जीता। आखिरकार इनमें से बेस्ट ड्रामेबाज को चुनने का समय आया, तो उसमें पुणे के आदित्य सिंहल ने बाजी मार ली। 12 साल के आदित्य ने शो के ग्रैंड फिनाले में असंख्य प्रशंसकों के बीच अपने साथी फायनलिस्टों, मोहाली की अंजली आस्था, नागपुर के चिन्मय देशकर, मोहाली की मेहनाज मान, शिर्डी से निहार गिते और जयपुर से प्रणीत शर्मा, को दौड़ में पीछे छोड़कर, यह खिताब अपने नाम किया। एक प्रकाशक और प्रूफ रीडर के बेटे और एक प्रतिभाशाली बाल अभिनेता आदित्य का कहना है कि अभिनय की कीड़ा उसे तब से काट रहा है, जब वह सिर्फ 4-5 साल का था। एक कच्ची उम्र से ही वह जन्मदिन की पार्टियों में शरारतन अपने मां-बाप और बड़ों की नकल उतारा करता था। शो के विजेता आदित्य

Read more...

‘बिग बॉस’ होस्ट करना चाहती हैं अविका

टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से लोकप्रिय हुई अविका गौर की इच्छा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को ‘होस्ट’ करने की है। अविका से पूछा गया कि क्या वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतियोगी बनना चाहेंगी, तो उन्होंने तपाक से खिलखिलाते हुए कहा कि मैं बिग बॉस होस्ट करना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि केवल 15 साल की उम्र में जब कोई आपका ‘आटोग्राफ’ मांगता है, तो बहुत अच्छा लगता है। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ से बाहर आने को लेकर पूछने पर वह कहती हैं कि इसके अस्सी एपीसोड साइन किए थे, लेकिन यह 550 पार कर गया, यह दर्शकों का प्यार नहीं, तो और क्या है।

Read more...

ऋषभ शर्मा बने नये बजरंगबली

सहारा वन के पौराणिक धारावाहिक जय जय जय बजरंगबली में अगले सप्ताह से एक बड़ा बदलाव देखा जाएगा। दरअसल इस धारावाहिक के केन्द्रीय किरदार बजरंगबली अब किशोरावस्था में कदम रख चुके हैं। सूर्य भगवान से सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के बाद अब बजरंगबली अधिक दिलचस्प और चुनौतिपूर्ण कार्य करते देखे जाएंगे। इस धारावाहिक के दर्शक नये बजरंगबली के साथ हनुमान की कथा का आनंद भविष्य में भी उठाते रहेंगे। जय जय जय बजरंगबली के बाल हनुमान के रूप में मशहूर राज भानुशाली इस शो से विदा लेंगे और उनकी जगह ऋषभ शर्मा बजरंगबली का किरदार निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि ऋषभ शर्मा इससे पहले कई पौराणिक धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। इस परिवर्तन के साथ दर्शकों को अब किशोरावस्था के बजरंगबली के जीवन की

Read more...

डिस्कवरी पर ओसामा की कहानी

आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की मौत पर एक घंटे का कार्यक्रम डिस्कवरी पर प्रसारित होगा। यह प्रोग्राम ब्लैक हॉक डाउन के लेखक मार्क बोडेन की किताब पर आधारित है। कार्यक्रम में राष्टÑपति बराक ओबामा के साथ एक बेहद खास इन्टरव्यू है, व्हाइट हाउस तक खास पहुंच और सीधी प्रत्यक्ष रिपोर्टिंग भी है। ओसामा बिन लादेन: द फिनिश कार्यक्रम उन घटनाओं को कदम-ब- कदम रोमांचक और समग्र ढंग से पेश करता है। रविवार को 8 बजे प्रसारित होगा।

Read more...