Webpeoplessamachar

फैशन

इन दिनों ट्रेंड है ऐसिमेट्रिकल हेमलाइन ड्रेसेज का। सिलेब्रिटीज, फैशन ब्लॉगर्स और स्टाइल दीवाज, सभी इसकी फेवर में हैं और स्टाइलिश लेडीज भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं। स्मार्ट और एक्टिव लुक देने वाली इन ड्रेसेज में कई तरह के डिजाइंस छाए हुए हैं। डिजाइनर पवित्रा राय की मानें, तो इंटरनेशनल रनवे पर ये ड्रेसेज तेजी से पकड़ बना रही हैं। इन दिनों तमाम इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में इस तरह की हेमलाइन की ड्रेसेज छाई हुई हैं। अगर आप भी चाहती हैं कोई फ्रेश लुक पाना, तो इन ड्रेसेज से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

फैशन

आखों की सुंदरता बनाए रखने और हमेशा तरोताजा रहने के लिए नींद सबसे जरूरी है। भरपूर नींद न केवल आपकी आंखों में चमक बनाए रखेगी वरन आपको भी दिनभर तरोताजा रखेगी।

# आमतौर पर देखा गया है कि अत्यधिक काम की वजह से या तनाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, इससे आंखें लाल हो जाती हैं और थकी हुई लगने लगती हैं। आंखों को तरोताजा रखने के लिए गुलाब जल में रुई भिगोकर आंखों पर रखें। कुछ देर बाद ठंडे पानी के छींटे आंखों पर डालें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा।

फैशन

यह मौसम ऐसा होता है कि इसमें आप कई तरह की चीजें ट्राई कर सकती हैं। खासकर रंगों के मामले में आपको पूरी आजादी मिलती है। चटख रंगों में आपका रूप और निखर कर सामने आता है। विंटर्स में जितना ज्यादा ब्राइट कलर पहनेंगी, उतनी ही शानदार नजर आएंगी। इसमें भी कुछ खास रंगों और मौकों का खयाल रखकर ट्राई करेंगी, तो बस कमाल नजर आएंगी।

फैशन

हालांकि इसमें भी थोड़ा अलर्ट रहें, ताकि फैशन कुछ और होने की बजाय वाकई फैशन ही रहे। बेशक कॉन्फिडेंस और स्मार्ट चॉइस फिर आपको स्टाइल क्वीन बना ही देगी।

जैकेट का नया स्टाइल

जैकेट्स को नए स्टाइल में कैरी करना है, तो प्लेसूट और शॉर्ट्स के साथ लॉन्ग जैकेट्स ट्राई करें। शीयर फैब्रिक के साथ ये जैकेट्स एम्ब्रॉयडरी और एप्लीक वर्क में कैरी की जा सकती हैं।

फैशन

 

सर्दियों में बिस्तर से उठने में आलस आता है। घूमना-फिरना भी बहुत कम हो पाता है। बिस्तर पर पड़े-पड़े ज्यादातर महिलाएं तरह-तरह की चीजें खाती रहती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता है। सर्दियों में थोड़ी सी कवायद से ही आप फिट हो जाएंगी। यदि आप अपने आपको फिट रखने के लिए तैयार हैं, तो जैसे ही बिस्तर से उठिए, अपने शरीर को तानिए और ढीला छोड़िए। फिर से तानें ढीला छोड़ें। चार-पांच बार इस क्रिया को दोहराएं। ऐसा करने से शरीर में गरमी के तापक्रम में वृद्धि होगी।

सुर्खिया