महर्षि पतंजलि की परीक्षा 27 से

भोपाल। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की मुख्य परीक्षाएं 27 मई से शुरू होंगी, जो 4 जून को समाप्त होंगी। इन परीक्षाओं के लिए संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये परीक्षाएं प्रदेश के 37 जिलों में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 164 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की पूर्व मध्यमा अंतिम खंड यानी 10वीं और उत्तर मध्यमा अंतिम खंड यानी 12वीं के नियमित व स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें हाईस्कूल की परीक्षा का समय सुबह 8 से 11 बजे तक एवंहायर सेकंडरी की परीक्षा समय दोपहर दो बजे से पांच तक रहेगा।

Read more...

फ्रेंड्स आई क्विट माईसेल्फ..!

भोपाल। करीब 24 घंटे बीत चुके थे, अपने कलेजे के टुकड़े को देखने की चाह लिए हुए...और जब बेटे को देखा तो फफक-फफक कर रो पड़ी। मुझसे बात कर मेरे लाल...मुझसे बात कर..। अपने बेटे के शव के सामने बिलख रही मां को जिसने देखा उसकी आंखें भर आइं। इधर पिता आंसुओं को रोकने की कोशिश में नाकाम हो रहा था, बार-बार पलकों से आंसू छलक पड़ रहे थे। वह इस हालत में भी अपनी पत्नी और बड़े बेटे को ढांढस बंधाने की कोशिस कर रहा था। परिवार के साथ हमीदिया अस्पताल की मरचुरी के बाहर बड़ी तादाद में कॉलेज के छात्रों का हुजूम लगा था। सबी इस खुश मिजाज छात्र की खुदकुशी के फैसले से स्तब्ध और हैरान थे।

Read more...

मुआवजा मामला कोर्ट में पेश

भोपाल। बडे तालाब में खुदाई के दौरान डूब में आई जमीन और वीआईपी रोड के निर्माण के दौरान भोपाल नवाब की जमीन पर कब्जा किए जाने के आधार मांगे गए मुआवजा दावे की खारिजी संबंधी फैसला गुरुवार को हाईकोर्ट में पेश कर दिया। गौरतलब होगा कि बडे तालाब में खुदाई के दौरान डूब में आने वाली जमीन के साथ ही वीआईपी रोड के निर्माण के दौरान भोपाल नवाब की जमीन पर किए गए कब्जे के बदले में नवाब स्व. मंसूली अली पटौदी के वारिसों ने मुआवजा मांगा था। इस मुआवजा प्रकरण को कलेक्टर कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि नवाब के वारिसों का मुआवजे के लिए कोई हक नहीं बनता है। इसी फैसले को गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से हाईकोर्ट के समक्ष एसडीएम चंद्रमोहन मिश्रा ने प्रस्तुत कर दियाहै।

Read more...

पात्रता बिना करा ली छात्रों की परीक्षा

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पर लगातार सबालिया निशान लग रहे हैं। विवि की लचर व्यवस्था इसका मुख्य कारण है। बिना जांच पड़ताल किए कार्रवाई हो जाती है और इसकी भरपाई छात्रों को करनी पड़ती है। बीयू की परीक्षा शाखा ने करीब दो हजार छात्रों को बिना पात्रता के परीक्षा में शामिल कर लिया। इस गंभीर गलती के सामने के बाद आला अफसर सहित कुलपति प्रो. निशा दुबे भी कार्रवाई करने से कतरा रही हैं। प्रवेश लेने से पहले मप्र के बाहर के छात्रों के साथ उन छात्रों को विवि से पात्रता लेनी पड़ती है, जिनके अध्ययन वर्षों में अंतराल होता है। पात्रता के बिना परीक्षा में शामिल तो कर लिया गया था।

Read more...

दोस्त ढूंढता रह गया और प्रीति चली गई

भोपाल। कमलानगर इलाके में अन्नपूर्णा कांपलेक्स की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने वाली छात्रा प्रीति को मंगलवार रात उसके एक दोस्त ने ढूढ़ने का काफी प्रयास किया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। यह खुलासा प्रीति के एक दोस्त ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस अब तक प्रीती के दो दोस्तों के व सहेलियों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रीति ने घर से निकलने के बाद शाम सवा सात बजे इंदौर में मौजूद अपने दोस्त से बात की थी। उससे मोबाइल पर बात करते समय प्रीति ने उससे अंतिम बार बात करने की बात कही थी। उसके बाद ही उसने भोपाल में एक दोस्त को प्रीति की तलाश करने को कहा था।

Read more...