Webpeoplessamachar

आतंकवाद

 

न्यूयार्क। 9/11 के आतंकी हमले को अंजाम देने वाले अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को भले ही अमेरिका ने उसके अंजाम तक पहुंचा दिया गया हो, लेकिन उस खौफनाक मंजर का एक सबूत फिर मिला है। 11 सितंबर 2001 को न्यूयार्क (अमेरिका) के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराने वाले दो विमानों में से एक का टुकड़ा अब जाकर मिला है। न्यूयार्क पुलिस ने कहा है कि यह टुकड़ा उसे निचले मैनहटन में दो कार्यालयों की इमारत के बीच जमीन में धंसा हुआ मिला। ये दोनों इमारतें-51 पार्क प्लेस और 50 मरे स्ट्रीट हमले

आतंकवाद

वाशिंगटन। बोस्टन में हुए विस्फोटों के तत्काल बाद कराई गई रायशुमारी में आधे अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कोई आतंकवादी हमला हो सकता है। यह रायशुमारी गैलप ने कराई है। बोस्टन विस्फोटों में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। गैलप ने कहा कि ताजा रायशुमारी में शामिल किए गए लोगों में से 51 प्रतिशत नागरिकों का मानना था कि आतंकवादी हमला होने की अधिक आशंका है। गैलप ने कहा कि 9/11 हमले के 10 साल पूरा होने के बाद अगस्त

आतंकवाद

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में गुरुवार को शांति सैनिकों के शिविर पर किए गए एक बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए हैं। खैबर एजेंसी के तनावग्रस्त इलाके तिराह घाटी में यह बम विस्फोट हुआ। आतंकवादियों ने स्थानीय लोगों द्वारा गठित सरकार समर्थक सैनिकों के शिविर को निशाना बनाया। तिराह घाटी, पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी दोनों के लिए बड़े रणनीतिक महत्व की है, क्योंकि यहां से जाने वाली कुछ बड़ी सड़कें पाकिस्तान को अफगानिस्तान से जोड़ती हैं। इससे पहले भी आतंकियों ने लोगों को कई बार निशाना बनाया है।

आतंकवाद

इस्लामाबाद। इंडियन एयरलाइंस के एक अपहृत विमान के यात्रियों की रिहाई के बदले छोड़े गए 3 आतंकियों में शामिल मुश्ताक अहमद जरगर ने अपने अल उमर मुजाहिदीन संगठन के जरिए पाक अधिकृत कश्मीर से जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र संघर्ष को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। मौलाना मसूद अजहर और अहमद उमर सईद शेख के साथ श्रीनगर निवासी जरगर उर्फ लाटराम की रिहाई के बाद उसके बारे में बहुत कम सूचना मिली। इन तीनों को उड़ान आईसी 814 के यात्रियों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था। पाकिस्तानी आतंकी इस विमान का अपहरण कर उसे नेपाल में काठमांडो से अफगानिस्तान में कंधार ले गए थे।

आतंकवाद

बेरूत। सीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कार बम विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा 200 लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि दमिश्क के माजरा में सत्ताधारी बाथ पार्टी के कार्यालय और रूसी दूतावास के समीप यह विस्फोट किया गया। आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुडे जबहत अल नुसरा ने विस्फोट के पीछे अपना हाथ होने का दावा किया है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक मृतकों में अधिकतर सामान्य नागरिक हैं, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

सुर्खिया