18-04-2024 06:50:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

इंदौर। सहायक आयुक्त आदिवासी को लोकायुक्त टीम ने किशनगंज क्षेत्र से एक लाख 60 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है, वहीं इंदौर में फ्लैट, रतलाम में मकान, कृषि भूमि और 10 लाख की ज्वेलरी के साथ ही चार पहिया वाहन व लॉकर का पता चला है। लोकायुक्त डीजी को लगातार खरगोन सहायक आयुक्त आदिवासी शकुंतला डामोर की शिकायत मिल रही थी कि वह बिना लेनदेन के कोई काम नहीं करती हैं। वह गुरुवार को एक व्यक्ति से घूस के रूप में मोटी रकम ले रही हैं। इस पर लोकायुक्त की एक टीम खरगोन पहुंची, लेकिन इससे पहले ही डामोर उक्त राशि लेकर रवाना हो गर्इं। इस सूचना के बाद किशनगंज क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया और कार की तलाशी ली तो उसमें एक बैग मिला। उसे खोला तो उसमें एक लाख 60 हजार रुपए नकद मिले। इस पर उन्हें हिरासत में लिया। शकुतंला डामोर और उसके परिजनों की संपत्ति इंदौर, रतलाम, खरगोन व उज्जैन में होने की जानकारी हाथ लगी है। खरगोन में निवेश की गई रकम का हिसाबकित् ााब जुटाया जा रहा है। आठ बैंक खाते व दो लॉकरों की जानकारी सामने आई है। अकेले रतलाम में दस लाख के जेवरात मिले हैं। अनुपातहीन संपत्ति के मामले में जांच- डामोर के मामले में लोकायुक्त पुलिस अनुपातहीन संपत्ति के मामले की भी जांच कर रही है। डामोर की तनख्वाह और उनके नाम दर्ज संपत्ति के आंकड़ों में बड़ा अंतर है। पूछताछ में नहीं बता रही कुछएस पी सोनी ने बताया कि डामोर को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया। इस पर तीन दिन के रिमांड पर सौंपा है। सूत्रों की मानें तो डामोर यह नहीं बता रही हैं कि उक्त रकम किसने दी है। लोकायुक्त रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। जांच में पता चला कि डामोर 2007 से सरकारी नौकरी में हैं। उनके पति मानसिंह डामोर सैलाना के हायर सेकंडरी स्कूल में लेक्चरार है। उनका बड़ा पुत्र डॉ. विजेंद्र रतलाम मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ हैं। उनका छोटा बेटा जयंत नीलगंगा थाना उज्जैन में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। छापे की खबर के लीक होने की जांच भोपाल से : लोकायुक्त डीजी को खरगोन से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि डामोर रिश्वत में मोटी रकम लेने वाली हैं। उन्हें रंगेहाथ पकड़ने के लिए दस्ते तैयार किए गए, लेकिन छापे की खबर लीक हो गई और वे लोकायुक्त की घेराबंदी की जानकारी लगते ही इंदौर के लिए निकल गर्इं। महू से लोकायुक्त अमला पीछा लगा और किशनगंज में धरदबोचा। भोपाल मुख्यालय से अब इसकी तस्दीक कराई जा रही है कि छापे की कार्रवाई लीक कैसे हुई। 

लोकायुक्त की तीन टीमें तस्दीक में जुटी 

खरगोन- लोकायुक्त अमले की टीम खरगोन में निवेश की तस्दीक कर रही है। रजिस्ट्रार कार्यालय से संपत्ति खरीदी की जानकारी भी मांगी गई है।

उज्जैन- कृषि भूमि और मकान होने की तस्दीक कराई जा रही है।

रतलाम- कलेक्टर कार्यालय, रजिस्ट्रार आॅफिस में संपत्ति खरीदी और निवेश की गई रकम का बही खाता बनाने के लिए पटवारियों से लेकर अन्य सरकारी कर्मचारियों से जानकारी मंगाई है। दो मकान व कृषि भूमि के साथ बेनामी संपत्ति की भी जांच की जा रही है।

इंदौर- लोकायुक्त डीएसपी संतोषसिंह भदौरिया की अगुआई में इंदौर में बैंक अकाउंट, लॉकर से लेकर संपत्ति खरीदी की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

ये मिली संपत्ति

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.