भोपाल। सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा प्रतिज्ञा समाज सेवा कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय को नेशनल लेट्रेसी अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया। अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय भवन में यह कार्यक्रम एक ही रास्ता फाउंडेशन, बीकेटी मीडिया द्वारा आयोजित किया गया। उपाध्याय को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर दिया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री विजय सापला, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल, संगठन की सचिव शिल्पा भावना, पंचतत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रियालाल पुरोहित उपस्थित थे।