नई दिल्ली। आइसलैंड में बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। वे सभी भारतीय मूल के एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी चारों घायलों को हेलीकॉप्टर से आइसलैंड की राजधानी रिकविक के एक अस्पताल में ले जाया गया। उनकी स्थिति नाजुक है। उनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह परिवार नोर्डिक द्वीप देश में छुट्टी मनाने गया था। उनकी किराये की टोयाटा लैंड क्रूजर कार बालू के विशाल मैदान स्कीदरारसांदूर में एकल लेन के एक पुल को पार करने के दौरान रेलिंग से टकरा गई थी।