16-04-2024 07:48:pm
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू , देर रात एम्स में भर्ती || जमीन से अंतरिक्ष तक मार करने वाली घातक सेना बना रहा चीन || शीला दीक्षित के कार्यक्रम में टाइटलर को पहली पंक्ति में बिठाने पर विवाद || भाजपा को सिर्फ 2977 लोगों ने दिया 20,000 से ज्यादा चंदा || गोवा में लगा आधी आबादी पर जुर्माना  || सत्यरूप सबसे कम उम्र के भारतीय, जिन्होंने 7 पर्वत शिखर, 7 ज्वालामुखी पर्वत फतह किए  || कारवां का खुलासा: एनएसए अजित डोभाल के बेटे की कंपनी टैक्स हेवन में || उप्र के डेम के कारण 48 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश के चार गांव जलमग्न || फेडरर लगातार 20वें साल तीसरे दौर में, नडाल भी जीते || साइना नेहवाल , पी कश्यप और किदांबी श्रीकांत दूसरे दौर में || ‘भारत को टेस्ट क्रिकेट की महाशक्ति बनाना है’  || विजयनगर थाने के पास 17 करोड़ के विवाद ने ली जान, मचा हड़कंप || अमेरिका से भारत सालाना पांच अरब डॉलर का र्इंधन खरीदेगा  || मारुति बलेनो होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू || सुप्रीम कोर्ट में जज बने जस्टिस खन्ना और जस्टिस माहेश्वरी || अखाड़ों के शाही स्नान के साथ महाकुंभ की शुरुआत  || खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- राव की नियुक्ति अवैध  || ब्रेक्जिट समझौते पर 29 मार्च को होगी वोटिंग  || अब राज शाह ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप का साथ ||

इंदौर   ।  शहर के पश्चिम क्षेत्र में श्रद्धा का अद्भुत नजारा शनिवार सुबह रणजीत अष्टमी पर देखा गया। रणजीत हनुमान मंदिर से शनिवार अलसुबह 5 बजे स्वर्ण रथ पर बाबा की विग्रह प्रतिमा के साथ लगभग 40 से 50 हजार श्रद्धालु 7 डिग्री की कड़कड़ाती ठंड में पहुंचे। जिधर देखो उधर जय रणजीत, जय रणजीत का जयघोष नजर आ रहा था। भक्त अपने नन्हे- मुन्ने और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में यात्रा में पहुंचे। इस मौके पर काजू, बादाम, मखाने, मेवा, दूध, हलवा प्रसादी सैकड़ों मंचों से वितरित हुई । 2 किमी लंबी प्रभात फेरी को पुन: मंदिर पहुंचने में 6 घंटे का समय लग गया। डीजे और ताशे की थाप पर भक्ति में लीन दिखे युवा : पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह निकली प्रभातफेरी में 5 हजार महिलाएं ध्वज लेकर शामिल हुई, तो युवाओं की असंख्य टोलियां डीजे और ताशे की थाप पर भक्ति में लीन दिखे। हजारों की संख्या में भक्त केसरिया ध्वजा अपने हाथ में चल रहे थे। सुसज्जित स्वर्ण रथ पर रणजीत बाबा की विग्रह प्रतिमा विराजित की, जिसने भी यह नजारा देखा, श्रद्धा के आगे नतमस्तक हो गया। वृद्धजन भी हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड में अपने को भक्तिमय माहौल से दूर न रख सके। यात्रा में शहर के विभिन्न मंदिरों के पुजारी, संत, महात्मा 11 बग्गियों में सवार थे। इस प्रभातफेरी में सभी राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

पंडित दीपेश व्यास ने बताया कि 100 से ज्यादा मंचों से हलवा, प्रसादी व फलों का वितरण किया गया। ऐसा लग रहा था कि कोई भव्य शाही शादी में बना भोजन बांटा जा रहा हो। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। शनिवार सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी में भक्तों द्वारा दर्शनों का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।

peoplessamachar
NEWS EXPRESS

0

 
एक और मरीज में स्वाइन फ्लू वायरस की पुष्टि || 845 वाहनों को चेक कर 35चालकों पर लगाया 21हजार रु. का जुर्माना || समयबद्ध तरीके से उपवास करें तो बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं : अध्ययन  || कैबिनेट की मंजूरी:12 राज्यों में बनेंगे 13 केंद्रीय विवि || बावड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे वाहन, 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन || चारा दिखाकर भी गाड़ी में चढ़ने को तैयार नहीं आवारा गायें, कई कर्मचारियों को सींग भी मारे || कार्ड रीडर अपडेट हो रहे ATM में फंस रहे नए कार्ड || कोई भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे: शर्मा || रामास्वामी और जाफर के शतकों से विदर्भ मजबूत || 10वीं की छात्रा पर किए अश्लील कमेंट्स, पत्थर मारा, केस दर्ज || मास्टर ने कॉपी में नहीं बताया सही सबक, मिला नोटिस || दबोचे गए 2 तस्कर, किराए के मकान में भर रखा था गांजा || भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है, हमें ही करनी होगी ब्रान्डिंग || ऋण भुगतान में असफल जेट एयरवेज को एतिहाद से आशा  || करंट से दौड़ने वाले रिक्शा का रूट तय करेगी सरकार || हाइवे पर कर रहे थे पुलिस बनकर वसूली सीएसपी को देखा तो कार छोड़ भागे ||
© Copyright 2016 By Peoples Samachar.