श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में ठंड काफी बढ़ गई है। श्रीनगर में लोगों को जानलेवा ठंड से थोड़ी राहत मिली लेकिन कश्मीर के शेष हिस्से में तापमान शून्य डिग्री से नीचे ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में बुधवार की रात तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कुपवाड़ा का न्यूनतम तापामन शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया।