इंदौर। सिरपुर तालाब के आसपास 50 हजार पौधे लगाकर बाग तैयार किया जाएगा। प्रवासी पक्षियों के बसेरे के लिए सारी कवायद की जाएगी। विदेशी पक्षी यहां आएंगे, जिनके लिए करीब 15 से 20 हेक्टेयर में नगर निगम छोटा जंगल तैयार करेगा। पिकनिक स्पॉट तो होगा ह,ी वातावरण भी साफ रहेगा। नगर निगम सिरपुर तालाब के आसपास 50 हजार पौधे रोपने के कागजी खाके को धरातल पर उकेर रहा है। अभी तक 8 हजार पौधे लगाए गए हैं। 50 हजार पौधे लगाकर यहां छोटा जंगलनुमा पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा। पौधे वातावरण की हवा को दुरुस्त तो रखेंगे ही, पानी का संवर्धन भी करेंगे। जून तक 50 हजार पौधे लगाकर दो साल तक नगर निगम इनकी देखरेख भी करेगा।
गर्मी में देखरेख के लिए होंगे 10 कर्मचारी
नगर निगम सिरपुर तालाब में पौधों की देखरेख के लिए 10 कर्मचारी तैनात कर चुका है। गर्मियों में पानी के टैंकर से यहां पौधों को पानी दिया जाएगा। हर पौधे की देखभाल के लिए गर्मी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ये पौधे लगेंगे नीम, पीपल, शीशम, इमली, आम, जामफल, जामुन, बांस, बरगद, करंज