नई दिल्ली। जापान में 'सुशी' टायकून ने नीलामी के दौरान एक जाइंट टूना मछली को 31 लाख डॉलर (करीब 21 करोड़ 55 लाख 27 हजार और 500 रुपये) में खरीदा। बीबीसी के मुताबिक, टुना किंग कियोशी किमुरा ने 278 किलोग्राम ब्लूफिन टूना फिश को खरीदा, जो की एक लुप्तप्राय प्रजाति है। थोक व्यापारी और सुशी कंपनी के मालिक आमतौर पर सर्वोत्तम मछलियों के लिए ऊंचे दाम देते हैं।